सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला

उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में प्रोफेसर सरला लखावत ने अधिष्ठाता (डीन) पद का कार्यभार ग्रहण किया।

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रोफेसर सरला लखावत ने गुरुवार को महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) पद का कार्यभार ग्रहण किया।

प्रो. लखावत लंबे समय से इसी महाविद्यालय से जुड़ी रही हैं और विभिन्न प्रशासनिक व शैक्षणिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। संस्थान के विकास, शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार और विद्यार्थियों के हित में उनके योगदान को महाविद्यालय में महत्वपूर्ण माना जाता है।

पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष जोर देना तथा उन्हें बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना होगी। साथ ही महाविद्यालय को नई उपलब्धियों और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

महाविद्यालय से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी नए नेतृत्व से शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज

बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?

बैटरी की दुनिया में भारत का धमाका: सिर्फ 1 मिनट में 80% चार्ज होगा फोन और EV, जानें इस स्वदेशी तकनीक का राज

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *