जयपुर में 10 सेकेंड का मौत का तांडव: बेकाबू ट्रॉले ने गुब्बारे बेचने वाले परिवार को रौंदा, पिता समेत 3 मासूमों की मौत

जयपुर के अजमेर रोड पर दिल दहला देने वाला हादसा। तेज रफ्तार ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़े गुब्बारे बेचने वाले परिवार को कुचल दिया। पिता और तीन मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीर घायल। पूरी वारदात CCTV में कैद।

जयपुर। अजमेर रोड पर मंगलवार सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को सन्न कर दिया। सड़क किनारे दो वक्त की रोटी के लिए खड़ा एक परिवार कुछ ही पल में मौत की चपेट में आ गया। तेज रफ्तार ट्रॉला सीधे परिवार पर चढ़ गया। हादसे में पिता और उसके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। चालक ट्रॉला लेकर फरार हो गया और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पहले छत से धक्का, बच गया तो ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत

रोजी-रोटी की तलाश… और सामने आ गई मौत

राजसमंद जिले के जैतपुरा निवासी चंद्र प्रकाश अपने परिवार के साथ जयपुर में गुब्बारे बेचकर जीवनयापन करते थे। मंगलवार सुबह वह पत्नी और बच्चों के साथ अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाईपास के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रॉला बेकाबू होकर उनकी तरफ बढ़ा और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

चार जिंदगियां खत्म, मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही

हादसे में चंद्र प्रकाश और उनके तीन बच्चे—रमेश (11), रतन (10) और दीपक (8)—की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी कैलाशी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनके दोनों पैर कट गए हैं और उनका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मौके पर मचा कोहराम, जिसने देखा वह सिहर उठा

टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ पल पहले तक हंसते-बोलते बच्चे देखते ही देखते ट्रॉले की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन चार लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

सीसीटीवी में कैद हुआ ट्रॉला, चालक की तलाश तेज

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर ट्रॉले के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल भी घटनास्थल पहुंचे और जांच की प्रगति की जानकारी ली।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5 करोड़ की ‘सोने की रामचरितमानस’ पर मचा था हड़कंप | अब मंदिर के भीतर से ही मिली, तस्वीरें आते ही थम गईं अटकलें

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *