Bharatpur: जमीन के टुकड़े पर खूनी संग्राम | स्कॉर्पियो से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, दो पक्ष भिड़े… एक दर्जन से ज्यादा घायल

भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र के चक खरका गांव में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्कॉर्पियो से 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगा है। घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

भरतपुर। भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र का चक खरका गांव शनिवार शाम अचानक रणभूमि में बदल गया। जमीन के विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है, जबकि दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

अब डीजल भी बदलने वाला है! | सरकार की नई तैयारी, आपकी गाड़ी के टैंक में मिलेगा 15% नया बायोफ्यूल

पुलिस के अनुसार, चक खरका गांव में बच्चू बंजारा और सुभाष बंजारा पक्ष के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम यह विवाद अचानक हिंसा में बदल गया और दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई।

इसी दौरान आरोप है कि सुभाष बंजारा पक्ष के लोगों ने स्कॉर्पियो से लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। भगदड़ और अफरा-तफरी के बीच बच्चू पक्ष के 60 वर्षीय रमेश स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। दूसरे पक्ष का आरोप है कि रमेश को जानबूझकर वाहन से कुचलकर उनकी हत्या की गई। घटना के बाद रमेश की मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्कॉर्पियो से कुचलने की घटना पूर्व नियोजित थी या झगड़े के दौरान हुई।

खूनी संघर्ष में बच्चू बंजारा पक्ष के मदन लाल, ओमवीर, धर्मवीर, सतपाल, पिस्ता, मैना और शेर सिंह घायल हुए हैं, जिनका उपचार उच्चैन अस्पताल में चल रहा है। वहीं नेत्रपाल, हरभान सिंह और सत्तो को गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर, सुभाष बंजारा पक्ष के रमेश, लोकेंद्र और मिथलेश भी घायल हुए हैं। उनका इलाज उच्चैन अस्पताल में जारी है।

अब पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि इस खूनी संघर्ष की असल वजह क्या थी और स्कॉर्पियो से कुचलने की घटना किन परिस्थितियों में हुई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

आधार वालों के लिए बड़ी राहत | अब घर बैठे मुफ्त में जोड़ें Email ID, छह महीने तक नहीं लगेगा एक भी रुपया, ये होंगे फायदे

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

अब पढ़ाई नहीं होगी बेकार | बीच में छूटी शिक्षा भी आएगी काम, सरकार ने बताया कैसे बदल रहा है छात्रों का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *