भरतपुर के अखाड़ों से निकले नए दांव के धुरंधर | अंडर-23 ट्रायल के बाद राज्य टीम के लिए पहलवानों का चयन

भरतपुर में जिला कुश्ती संघ (ओलंपिक) द्वारा अंडर-23 चयन ट्रायल आयोजित किए गए। करीब 90 पहलवानों में से चयनित खिलाड़ी अब बूंदी में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भरतपुर। मिट्टी के अखाड़े में पसीना बहाने वाले युवा पहलवान अब राज्य स्तर पर अपनी ताकत आजमाते नजर आएंगे। जिला कुश्ती संघ (ओलंपिक) की ओर से आयोजित अंडर-23 चयन ट्रायल में दमदार प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरुष पहलवानों का चयन कर लिया गया है। अब ये खिलाड़ी बूंदी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भरतपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बुधवार को वावा पहलवान अखाड़े में हुए ट्रायल में जिलेभर से करीब 90 महिला और पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। चयन समिति ने विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर अंतिम टीम घोषित की।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत की आग | ट्रेलर में घुसी बस, 8 यात्रियों को जिंदा निगल गईं लपटें

महिला फ्री स्टाइल टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

50 किग्रा में आरती गुर्जर, 53 किग्रा में बबली परमदरा, 62 किग्रा में पूजा गुर्जर, 65 किग्रा में साक्षी गुर्जर, 68 किग्रा में तनु, 72 किग्रा में शिवानी गुर्जर तथा 76 किग्रा वर्ग में कोमल का चयन किया गया।

पुरुष फ्री स्टाइल में इन पहलवानों पर जताया भरोसा

57 किग्रा में सौरभ, 61 किग्रा में मनोज परमदरा, 65 किग्रा में अनुरुद्ध, 70 किग्रा में नरेंद्र, 74 किग्रा में कृष्णा, 79 किग्रा में श्याम, 86 किग्रा वर्ग में परमदरा के पहलवानऔर 92 किग्रा वर्ग में अभिजीत को टीम में स्थान मिला।

ग्रीको-रोमन

  • कृष्णा (55 किग्रा)
  • कृष्णा (60 किग्रा)
  • सागर (63 किग्रा)
  • राहुल (67 किग्रा)
  • विकास (72 किग्रा)
  • पवन सिंह (77 किग्रा)
  • वंश (82 किग्रा)
  • अभिषेक (87 किग्रा)
  • श्यामवीर (97 किग्रा)
  • कृष्णा पुनिया (130 किग्रा)

एक झटके में 100 इंस्पेक्टर इधर से उधर | राजस्थान पुलिस में तबादलों की बड़ी लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश लुहाच ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई, ताकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सके। चयन प्रक्रिया में तेजेन्द्र लाला, बबुआ पहलवान, वेद प्रकाश, सियाराम और दिनेश ने चयन समिति के सदस्य के रूप में भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी

  • जगत सिंह गुर्जर (सचिव)
  • जीवनलाल शर्मा (कोषाध्यक्ष)
  • उत्तम सिंह
  • मेघश्याम फौजदार
  • बबलू पीटीआई
  • वीर सिंह (कोच)
  • अनिल लवानियां
  • मास्टर मान सिंह

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

एक झटके में 100 इंस्पेक्टर इधर से उधर | राजस्थान पुलिस में तबादलों की बड़ी लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

अब FCRA और OCI दोनों होंगे पूरी तरह डिजिटल | अमित शाह ने लॉन्च किए दो बड़े पोर्टल, कागजी झंझट खत्म, रियल टाइम निगरानी शुरू

अब पढ़ाई नहीं होगी बेकार | बीच में छूटी शिक्षा भी आएगी काम, सरकार ने बताया कैसे बदल रहा है छात्रों का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम

अब छोटे क्लीनिक भी होंगे ‘स्मार्ट’ | ₹299 महीने में मिलेगा डिजिटल हॉस्पिटल सिस्टम, पर्ची से बिलिंग तक सब कुछ ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *