राजस्थान सरकार ने हनुमान सिंह राठौड़ को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्षों तक बोर्ड की प्रशासनिक और शैक्षणिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है। राज्य सरकार ने चयन समिति की सिफारिश पर हनुमान सिंह राठौड़ को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। राठौड़ कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले तीन वर्षों तक बोर्ड का नेतृत्व करेंगे।
अब खुद समझदार बनेगा आपका AC | जयपुर में शुरू हुआ ऐसा सिस्टम, जो बिना बंद किए घटाएगा बिजली का बिल
जानकारी के अनुसार, नए अध्यक्ष के चयन के लिए गठित समिति ने कई नामों पर विचार-विमर्श किया था। लंबी प्रक्रिया के बाद हनुमान सिंह राठौड़ के नाम पर सहमति बनी, जिसके आधार पर राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह निर्णय प्रभावी हो गया है।
नए अध्यक्ष के रूप में हनुमान सिंह राठौड़ के कंधों पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरी प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी। बोर्ड परीक्षाओं का संचालन, परीक्षा प्रबंधन, पाठ्यक्रम से जुड़े कार्य, मूल्यांकन प्रक्रिया और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जैसे अहम विषय अब उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष का होगा। इस दौरान बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने, निर्णय प्रक्रिया को तेज करने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति के बाद अब जल्द ही हनुमान सिंह राठौड़ औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नए नेतृत्व की शुरुआत होगी, जिससे शिक्षा प्रशासन में नई गति आने की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि रीट पेपर लीक प्रकरण के बाद जनवरी 2022 में तत्कालीन अध्यक्ष डीपी जारोली को पद से हटाया गया था। इसके बाद से बोर्ड अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था।
हनुमान सिंह राठौड़ मूलतः अजमेर जिले के पीसांगन के निवासी हैं. राठौड़ सरकारी स्कूल के रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। हनुमान सिंह राठौड़ इससे पहले आरएसएस में क्षेत्रीय कार्यवाहक संघचालक का दायित्व भी संभाल चुके हैं।
इससे पहले राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एक आदेश जारी करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग के खाली पड़े पदों को भरने के लिए दो नए सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस नए आदेश के तहत वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) संतोष आनंद और डॉ. दीपक कुमार शर्मा को आयोग के सदस्य पद पर नियुक्त किया गया था। राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन दोनों नवनियुक्त सदस्यों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पदभार ग्रहण करने की तारीख से लेकर आगामी 6 वर्ष की अवधि के लिए अथवा 62 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा पूरी होने तक (जो भी पहले हो) की अनिवार्य शर्त पर प्रदान की गई है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
राजस्थान में खुला तबादलों का ‘दरवाजा’ | 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर, लेकिन इन कर्मचारियों पर अब भी रोक
