‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल

पाली में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी विक्रम को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। नामांतरण और जमीन विभाजन के बदले 11 हजार रुपये की डील का खुलासा हुआ।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

पाली 

पाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने एक और कड़ा प्रहार करते हुए पटवार व्यवस्था की काली सच्चाई उजागर कर दी है। लाटाडा ग्राम तहसील में तैनात पटवारी विक्रम को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पटवारी ने जमीन के नामांतरण और विभाजन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए परिवादी से कुल 11 हजार रुपये की मांग की थी। इस सौदेबाजी के तहत उसने पहले ही 5 हजार रुपये ले लिए थे।

इसके बाद खेल यहीं नहीं रुका। खसरा संख्या 80 की जमीन के सीमांकन के लिए पटवारी ने अलग से 2 हजार रुपये की मांग कर दी। इसी तरह वह लगातार परिवादी को दबाव में लेकर कुल 8 हजार रुपये की बकाया रिश्वत वसूलने की कोशिश कर रहा था।

पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत की पुष्टि के लिए एसीबी टीम ने पहले सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पूरी बात सही पाई गई।

ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान

सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही पटवारी विक्रम ने 8 हजार रुपये की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और एसीबी यह भी जांच कर रही है कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग शामिल हैं। विभागीय स्तर पर उसके कार्यालय और दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है, जिससे आगे और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति

‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।