पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के घर, पार्टी ऑफिस और कंप्यूटर सेंटर पर छापेमारी में 80 लाख रुपये कैश बरामद। राहत सामग्री गबन और भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी, वहीं ED ने DC रैंक अफसर शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर फिर मारी रेड।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
नॉर्थ 24 परगना
पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद शुरू हुई ‘भ्रष्टाचार सफाई’ अब सीधे तृणमूल नेताओं के ड्रॉइंग रूम तक पहुंच गई है। नॉर्थ 24 परगना के बादुरिया में सोमवार देर रात ऐसा छापा पड़ा कि इलाके में सुबह तक सिर्फ नोटों और रेड की चर्चा होती रही।
बदुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन और TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के घर, पार्टी ऑफिस और पास के एक कंप्यूटर सेंटर में पुलिस ने एक साथ दबिश दी। बताया जा रहा है कि कंप्यूटर सेंटर पर ताला लगा था, लेकिन टीम वहीं नहीं रुकी—ताला तोड़ा गया और अंदर घुसते ही नोटों का ऐसा जखीरा मिला जिसने अफसरों को भी चौंका दिया।
छापेमारी में अलग-अलग ठिकानों से करीब 80 लाख रुपये कैश बरामद हुए। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस रकम का कोई साफ हिसाब नहीं दिया जा सका। सिर्फ कैश ही नहीं, सरकारी राहत सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि राहत सामग्री में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खेल से जुड़ा पूरा नेटवर्क यहीं से ऑपरेट हो रहा था।
रेड खत्म होते-होते हालात ऐसे हो गए कि पुलिस ने दीपांकर भट्टाचार्य को हिरासत में ले लिया और उनके घर पर ताला तक जड़ दिया। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इलाके में यह कार्रवाई अब “बंगाल के भ्रष्टाचार चैप्टर” की अगली बड़ी कड़ी मानी जा रही है।
उधर दूसरी तरफ मुर्शिदाबाद के कांदी शहर में भी हलचल कम नहीं रही। शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर पर ED ने फिर से रेड मार दी। कोलकाता पुलिस के DC रैंक के इस अफसर पर पहले से जांच चल रही है और वह ED की कस्टडी में बताए जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा उनके घर के अंदर बने तालाब की हो रही है। ED अधिकारियों ने सुबह पहुंचते ही पूरे इलाके को सेंट्रल फोर्स से घेर लिया। अफसरों की नजर खास तौर पर उस तालाब पर टिकी रही जिसके चारों तरफ 10 से ज्यादा CCTV कैमरे लगे थे। इलाके में लोग फुसफुसा रहे हैं—“आखिर तालाब में ऐसा क्या है, जिस पर ED की इतनी पैनी नजर है?”
पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही इन कार्रवाईयों ने साफ संकेत दे दिया है कि अब जांच एजेंसियां सिर्फ फाइलें नहीं, दीवारों, तिजोरियों और बंद कमरों के पीछे छिपे राज भी खंगाल रही हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
