अम्बाला
हरियाणा के अंबाला जिले में 14 अगस्त शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। किसी अन्य हादसे की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों और उस हादसे की जानकारी देने वाले दो अन्य को ही मौत वहां से खींच ले गई।
हादसा अम्बाला के जीटी रोड पर हुआ। कैंटर-कार के हादसे की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को एक ट्राले ने रौंद दिया। इससे सड़क पर खड़े एएसआई और कांस्टेबल सहित चार जनों की मौत हो गई। पुलिसकर्मी किसी हादसे की जानकारी करने मौके पर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार ट्राले ने उनको और जानकारी दे रहे दो अन्य लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पुलिस पीसीआर पर तैनात एएसआई नसीब सिंह और उसके ड्राइवर कांस्टेबल बलविंदर सिंह सहित कुरुक्षेत्र के लाडवा के रहने वाले दो व्यक्ति शामिल हैं।
ऐसे हुआ घटनाक्रम
अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे पर जग्गी सिटी सेंटर के सामने शनिवार तड़के करीब पांच बजे लाडवा की तरफ से आ रही एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई थी। इसी की सूचना मिलते ही पुलिस पीवीआर नंबर 108 मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बनाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान एएसआई नसीब सिंह कार चालक को एक साइड में लेकर उसे समझाने लगा जबकि कॉन्स्टेबल बलविंदर सिंह वाहनों को दूसरी तरफ से निकलने का रास्ता दिखाने लगा।
तभी पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्राले ने दोनों पुलिसकर्मियों व कार सवार व्यक्तियों को कुचल दिया। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर ले जाया गया जहां पर दोनों पुलिसकर्मियों व एक अन्य को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि करीब एक घंटे के उपचार के बाद चौथे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।
ट्राले के टायरों में फंस गया एएसआई एएसआई
नसीब व दो व्यक्ति ट्राले के टायरों के बीच में फंस गए थे। वहीं सिपाही बलविन्द्र घायल होकर साइड में जा गिरा। एएसआई नसीब दास व दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई नसीब दास और सिपाही बलविन्द्र के अलावा मरने वाले दो युवकों की पहचान कूपपुर गांव जिला यमुनानगर निवासी मनीष व प्रदीप के रूप में हुई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
