हलैना (भरतपुर)
भरतपुर के हलैना थाना इलाके के ताजपुर गांव में शनिवार को एक महिला की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले दरांती का वार कर महिला को घायल किया और फिर उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
महिला की हत्या करने के बाद बदमाशों ने मृतका के बड़े बेटे को भी जान से मारने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग गया और सीधा पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर को जप्त कर महिला के शव को हलैना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
मृतक महिला का नाम रुमाली (55 ) बताया गया। हत्या के पीछे खेत जुताई का कारण बताया जा रहा है। महिला के खेत को गांव के ही हंसराम और उसके दोनों बेटे अजय और सचिन जबरन जोत रहे थे। इसका पता चलते ही रुमाली और उसके बेटे जसवंत खेत पर पहुंचे और बाप बेटों को ऐसा करने से रोका। इसी दौरान सचिन ने रुमाली के मुंह पर दरांती से वार कर दिया जिससे वह घायल होकर जमीन पर जा गिरी। जमीन पर गिरते ही हंसराम और अजय ने रुमाली के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
तीनों ने जसवंत पर हमला कर दिया और उसकी लाठियों से पिटाई करनी शुरू कर दी और ट्रैक्टर से जसवंत को भी कुचलने की कोशिश की, लेकिन जसवंत उनको चकमा देकर भाग गया और सीधा पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने रुमाली को हलैना के अस्पताल पहुंचाया जहां रुमाली को मृत घोषित कर दिया।
जसवंत ने बताया की हंसराम जबरन पैसे देने को लेकर उसके परिवार के पीछे पड़ा हुआ था जबकि उसका पैसे का कोई हिसाब नहीं है। जब उसे पैसे देने से मना कर दिया तो हंसराम अपने दोनों बेटों के साथ उसके खेत पहुंचा और उसके 7 बीघा खेत पर जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश करने लगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
