भुसावर में भीषण गर्मी के बीच पंजाबी गुरुद्वारा हनुमान जी मंदिर परिसर में हनुमान भक्तों ने राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा मीठा शरबत वितरित कर राहत पहुंचाई।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भुसावर (विष्णु सैन)
भुसावर में पड़ रही भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप के बीच रविवार को पुरानी अनाज मंडी के पास कानूनगो मोहल्ला स्थित पंजाबी गुरुद्वारा हनुमान जी मंदिर परिसर में हनुमान भक्तों ने राहगीरों और वाहन चालकों के लिए ठंडे मीठे जल (शरबत) की व्यवस्था की।
दोपहर की तेज गर्मी में जब लोग लू और बढ़ते तापमान से परेशान नजर आए, तब इस सेवा कार्य ने राहगीरों को राहत पहुंचाई। कई लोग वाहन रोककर शरबत पीते दिखाई दिए और हनुमान भक्तों के इस प्रयास की खुलकर सराहना करते नजर आए।
मंदिर के पुजारी राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और चिलचिलाती धूप से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा’ की भावना के साथ हनुमान जी, देवी मां और शिव परिवार को भोग लगाकर ठंडे मीठे जल का वितरण शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य राहगीरों और वाहन चालकों को लू एवं डिहाइड्रेशन से बचाना है।
सेवा कार्य में राजस्थान ग्रामीण बैंक बंध बारैठा के मैनेजर दीपक मित्तल, देवेंद्र कुमार मित्तल, विष्णु कुमार, शुभम सिंघल, विष्णु सैन, दुर्गा, किशन, द्रोण, जीतेश कुमार और दर्शित सहित कई हनुमान भक्तों ने सक्रिय सहयोग दिया।
विशेष बात यह रही कि देर शाम तक स्वयंसेवक राहगीरों और वाहन चालकों को रोक-रोककर मनुहार के साथ शरबत पिलाते रहे। गर्मी से बेहाल लोगों ने ठंडा मीठा जल पीकर राहत महसूस की और इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
