भरतपुर हैंडबॉल संघ ने सब-जूनियर वर्ग की टीम का चयन किया, जिसमें शिशु एकेडमी, जिला स्कूल और गैलेक्सी स्कूल के बालक-बालिकाओं को शामिल किया गया।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
हैंडबॉल संघ भरतपुर द्वारा आयोजित सब-जूनियर वर्ग चयन प्रक्रिया में शिशु एकेडमी, जिला स्कूल एवं गैलेक्सी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाई।
बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में हर्षराज, रौनक शर्मा, शुभम, ललित, हेमन्त पटेल, वैभव पटेल, टेकन सिंह, रूपेश सिंह और गौरव शामिल हैं।
वहीं बालिका वर्ग में हर्षिता कुमारी, कविता कुमारी, निधि, दिव्या सैनी, रानू सैनी, मानवी, जानवी कश्यप और हर्षिता फौजदार का चयन किया गया है।
चयनित टीम अजमेर के लिए रवाना हो गई है, जहां वे आगामी प्रतियोगिता में भरतपुर का प्रतिनिधित्व करेगी।
खेल संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
