जॉइनिंग से पहले ही बुझ गया घर का चिराग | सरकारी नौकरी लगते ही सड़क हादसे ने छीन ली सौरभ की जिंदगी

सरकारी नौकरी जॉइन करने जा रहे युवक सौरभ की भरतपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बस की टक्कर के बाद ट्रेलर का पहिया सिर पर चढ़ गया।

भरतपुर 

जिस घर में कुछ दिन पहले तक सरकारी नौकरी लगने की खुशी में मिठाइयां बांटी जा रही थीं, वहां अब चीख-पुकार गूंज रही है। दौसा में नई नौकरी जॉइन करने से पहले ही युवक सौरभ की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका।

बंगाल में सत्ता का महापलट | शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 15 साल बाद खत्म हुआ ममता युग

बताया जा रहा है कि सौरभ लंबे समय से एक दुकान पर काम कर परिवार का सहारा बना हुआ था। हाल ही में उसका चयन सरकारी स्कूल की लाइब्रेरी में हुआ था। पहले उसे ब्यावर क्षेत्र में पोस्टिंग मिली थी, लेकिन वहां पद खाली नहीं होने से जॉइनिंग रुक गई। बाद में उसे दौसा में पदस्थापन मिला और सोमवार को उसे ड्यूटी संभालनी थी।

शनिवार सुबह वह महुवा से भरतपुर जरूरी कागजात के काम से निकला था। रास्ते में पीछे से आई एक तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ते ही सौरभ सड़क पर गिर पड़ा और तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि हेलमेट पूरी तरह टूट गया और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। एएसआई रामबाबू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार के लोगों का कहना है कि सौरभ की नौकरी पूरे घर के लिए उम्मीद की नई शुरुआत थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि जॉइनिंग लेटर आने के कुछ दिन बाद ही घर का जवान बेटा हमेशा के लिए चला जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में भाजपा राज, शुभेंदु अधिकारी को ताज | 9 मई को लेंगे CM पद की शपथ

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद RPSC का बड़ा कदम, SI भर्ती परीक्षा रद्द की | इन अभ्यर्थियों को फिर देनी होगी परी

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।