भुसावर में आखातीज पर एकता का महाकुंभ… 40 जोड़ों ने एक साथ रचाई शादी | सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

भुसावर (Bhusawar) में आखातीज पर सैनी समाज (Saini samaj) के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 40 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, सादगी और सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण।

भुसावर (विष्णु कुमार)

आखातीज के पावन अवसर पर रविवार को भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां परंपरा, सादगी और सामाजिक एकता एक मंच पर नजर आई। सैनी समाज सेवा समिति, तहसील भुसावर के तत्वावधान में प्रथम सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन बल्लभगढ़ रोड स्थित नायावास के पास सीओ ऑफिस परिसर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया।

पापा बने जल्लाद… जुड़वा बेटियों का गला रेत दिया | खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला

इस ऐतिहासिक आयोजन में 40 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 12 बजे सभी वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की।कार्यक्रम की खास बात रही कि माली,  कुशवाह, शाक्य, मोर्य, यदुवंशी और सैनी समाज के लोग एकजुट होकर आयोजन की जिम्मेदारियों में जुटे—जिससे समाज में एकता का मजबूत संदेश गया।

बारात, बैंड और परंपरा का संगम

सुबह 7:30 बजे से ही कार्यक्रम की शुरुआत हो गई थी। कन्या पक्ष का अल्पाहार खादी ग्रामोद्योग भंडार पर हुआ, जबकि वर पक्ष की बारात नाथू का नंगला मार्ग स्थित दीवान वाले हनुमानजी मंदिर से बैंड-बाजे और डीजे के साथ रवाना हुई। घोड़ी चढ़कर निकली बारात करीब 11 बजे विवाह स्थल पहुंची, जहां वरमाला और आशीर्वाद समारोह के बाद सभी जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए।

समाज के दिग्गजों ने दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में भरतपुर की सांसद संजना जाटव सहित अतिरिक्त जिला कलेक्टर राहुल सैनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा, वैर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुकेश कुमार सैनी, ब्रजनगर के चेयरमैन रमन सैनी, किन्नर समाज की सोनम बाई और अन्य गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में फैली फिजूलखर्ची और कुरीतियों को खत्म करने का सशक्त माध्यम हैं। साथ ही शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर भी जोर दिया गया।

एकजुटता का संदेश

सैनी समाज तहसील भुसावर के अध्यक्ष चंदर सैनी और उपाध्यक्ष रामस्वरूप सैनी (बंटी भगत) ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों को सहारा देना है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।