नांगल प्यारीवास (दौसा)
विश्व आदिवासी दिवस पर सोमवार को दौसा जिले के नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भाजपा के राज्य सभा सांसद डा. किरोड़ी लाल मीना ने अपनी ताकत दिखाकर राजस्थान सरकार और अपने प्रतिद्वंदियों को सख्त संदेश दिया। इस शक्ति प्रदर्शन में अपार जन समूह उमड़ा। आदिवासी महोत्सव के मौके पर उमड़ी इस भीड़ के जरिए यह भी साफ़ सन्देश दिया कि वही इस समाज के एकछत्र नेता हैं।
आदिवासी के साथ-साथ हम हिंदू हैं और इस पर हमें गर्व है
किरोड़ी मीना ने आमागढ़ मामले में विवादों में आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीक माने जाने वाले निर्दलीय विधायक रामकेश मीना को भी आड़े हाथों लेते हुए अपने तीखे तेवर दिखाए और कहा कि आदिवासी के साथ-साथ हम हिंदू हैं और इस पर हमें गर्व है। आपको बता दें रामकेश मीना ने कई बार यह दोहराया है कि मीना आदिवासी हैं लेकिन हिंदू नहीं हैं। इसी का जबाव देते हुए किरोड़ी मीणा ने कहा कि आदिवासी हिंदू हैं और हिंदू रहेंगे और इस पर सबको गर्व है।
बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुुंचे
महोत्सव में मीणा समाज के हजारों लोग पहुंचे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना एवं दौसा विधायक मुरारीलाल मीना टीटोली टोल प्लाजा से एक बैलगाड़ी में सवार होकर करीब एक किलोमीटर दूर अथाई तक पहुंचे। उनके साथ बड़ा हुजूम भी था।
21 अगस्त को जयपुर कूच का एलान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने जयपुर के आमागढ़ पर जो झण्डा लगाया था, उसको यदि सरकार ने सात दिन में फिर से नहीं लगाया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर का आमागढ़ किला मीणा समाज की धरोहर है, इसलिए वहां ध्वज फहराया।
अब 22 अगस्त को रामगढ़ पचवारा से खोहगंग के लिए जंग यात्रा
सांसद मीणा ने कहा कि अब 22 अगस्त को रामगढ़ पचवारा से खोहगंग के लिए जंग यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में अब तक 566 आंदोलन कर चुके हैं और हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने नांगलराजावतान के लिए मीणा हाईकोर्ट के नाम से कॉलेज की घोषणा की है, लेकिन बाद में उसको राजकीय महाविद्यालय का नाम दे दिया। यदि कॉलेज का नाम हाईकोर्ट नहीं किया तो झंझट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान में ट्राइबल यूनिवर्सिटी की भी स्थापना होनी चाहिए व चम्बल नदी का पानी ईस्ट कैनाल परियोजना के तहत दौसा में आना चाहिए।
कांग्रेस विधायक मुरारी मीणा ने की तरफ ‘किरोड़ी जैसा कोई नहीं’
विश्व आदिवासी दिवस समारोह में दौसा के कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीना का किरोड़ी की प्रशंसा में बयान चर्चा का विषय बन गया। मुरारी ने कहा कि मीणा समाज में डॉ. किरोड़ीलाल जैसा न हुआ है और ना ही होगा। नांगलराजावतान में मीणा अथाई का जिस तरीके से निर्माण किया है, उसको सदियों तक याद रखा जाएगा। मुरारी ने कहा कि नांगलराजावतान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी कॉलेज खोल दी, इसका नाम वे मीणा हाईकोर्ट के नाम से करा लाएंगे।
मुरारी ने 25 लाख रुपए अथाई परिसर व 25 लाख रुपए कॉलेज की चारदीवारी के लिए देने की घोषणा की। राजगढ़ विधायक जौहरीलाल मीना ने कहा कि समाज को संगठित रहना होगा। आदिवासियों के बीच पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में भी सरकार ने योजनाओं में फर्क डाल रखा है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा ने कहा कि वे आदिवासियों के साथ हमेशा संघर्ष करेंगे तथा आपसी भाईचारे को बनाए बनाए रखने पर बल दिया। अथाई विकास के लिए 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
समारोह में कई अन्य लोगों ने भी लाखों रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश मीना, पूर्व मंत्री गोलमा देवी, पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, सविता मीना, राजेन्द्र मीना, रामबिलास डूंगरपुर, धुंधीराम धड़ांगा, उमाशंकर बनियाना, मुकेश ठीकरिया, हापावास सरपंच भजन लाल मीना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
कार्यक्रम में पद दंगल, ढांचा गीत व आदिवासी लोकनृत्य जैसे कई सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई। जहां दर्शकों ने जमकर तालियां बटोरी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 8 करोड़ के पोषाहार घोटाले में बड़ा धमाका | 8 साल बाद ACB का शिकंजा, महिला पर्यवेक्षक, AAO और संविदा-कर्मियों समेत 18 लोग गिरफ्तार | फर्जी बिलों से डकार गए बच्चों का निवाला
- टॉयलेट में फेंके रिश्वत के नोट, फिर भी नहीं बच पाया पटवारी | नामांतरण खोलने के बदले रिश्वत लेते ACB ने दबोचा
- किसानों का हल्ला बोल | लैंड पूलिंग योजना के खिलाफ भरतपुर में उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- पोस्टर रिलीज के साथ साहित्यिक हलचल तेज | 2 अगस्त को होगा राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन, 50 नगद पुरस्कारों की घोषणा
- कहानी, कविता और कल्पनाओं की उड़ान | दौसा में बच्चों ने सीखा ‘शब्दों से दुनिया गढ़ने’ का हुनर
- तेल-तेल चिल्ला रही दुनिया… और बंगाल से आई बड़ी खबर | अशोकनगर के नीचे दबा है ‘ब्लैक गोल्ड’, दिल्ली से ONGC तक बढ़ी हलचल
- कैश, कैमरे और ‘राहत’ का काला खेल | TMC नेता के ठिकानों पर पड़ा छापा तो 80 लाख बरामद, तालाब तक पर ED की नजर
- ‘दुकान को कमर्शियल कराने’ की कीमत 8.50 लाख | मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ दबोचा गया
- राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड के लिए भरतपुर टीम घोषित | चयन प्रक्रिया, फिटनेस टेस्ट और दो चयन मैचों के बाद 16 सदस्यीय स्क्वॉड फाइनल
- कुम्हेर गेट से कलेक्ट्रेट तक किसान हुंकार | भरतपुर में 26 मई को ‘लैंड पूलिंग’ के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बाजारों से निकलेगा जनसैलाब
