भुसावर में हनुमान जयंती के अवसर पर अथाई वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में भामाशाह राम चरण शर्मा (बच्चू बाबूजी) ने मुस्कान एक पहल की प्रेरणा से श्रद्धालुओं के लिए दो सार्वजनिक बैंच लगवाईं।
भुसावर
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भुसावर कस्बे में सेवा और सामाजिक सहयोग की मिसाल देखने को मिली। जैन मंदिर के पास स्थित अथाई वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में भामाशाह राम चरण शर्मा उर्फ बच्चू बाबूजी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो सार्वजनिक बैंच लगवाई गईं।
यह पहल ‘मुस्कान एक पहल’ संस्था की प्रेरणा से की गई। भामाशाह बच्चू बाबूजी ने बताया कि संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल की प्रेरणा से अपने बुजुर्गों की स्मृति में हनुमान जयंती के अवसर पर यह सेवा कार्य किया गया, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु इन बैंचों का उपयोग कर सकें।
उन्होंने कहा कि ‘मुस्कान एक पहल’ संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है और समाज में सहयोग व सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षाविद ओम प्रकाश शर्मा, लोकेश अग्रवाल और दिनेश चंद शर्मा का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
