नाम काटने की कीमत 20 लाख | SHO और कांस्टेबल 8 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचे गए

उदयपुर (Udaipur) में एसीबी ने मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल भालाराम को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि एनडीपीएस केस में चार लोगों का नाम नहीं जोड़ने के बदले 20 लाख रुपये मांगे गए थे।

उदयपुर 

वर्दी की आड़ में सौदेबाज़ी का खेल चल रहा था—मामला एनडीपीएस का था और दांव पर चार लोगों के नाम। कीमत तय हुई 20 लाख रुपये। लेकिन सौदे की पहली किश्त लेते ही पूरा खेल खुल गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल भालाराम को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस्तीफा दिया… फिर भी नहीं छोड़ना होगा क्वार्टर! | रेलवे का नया फैसला, कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

मामला उस वक्त सामने आया जब परिवादी पक्ष ने आरोप लगाया कि थाने से लगातार दबाव और धमकियां दी जा रही थीं। कहा जा रहा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो चारों लोगों को एनडीपीएस केस में आरोपी बना दिया जाएगा। डर और दबाव से परेशान होकर परिवादी ने आखिरकार एसीबी का दरवाजा खटखटाया और पूरी कहानी सामने रख दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले चुपचाप पड़ताल की। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए तो जाल बिछाने की तैयारी शुरू हुई। डीआईजी रामेश्वर सिंह के निर्देशन में एसीबी थानाधिकारी सोनू शेखावत की टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया।

1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के कई नियम | HRA से लेकर स्टॉक ट्रेडिंग तक सख्त होगी निगरानी, सरकार ने जारी किए नए नियम

रविवार को जैसे ही तय योजना के मुताबिक 8 लाख रुपये की पहली किश्त दी गई, एसीबी की टीम ने तुरंत दबिश दी और दोनों पुलिसकर्मियों को मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूरे मामले में 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी खंगाला जा रहा है कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

78 साल पुरानी व्यवस्था खत्म | केंद्र ने भंग की डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया, अब नेशनल डेंटल कमीशन करेगा देश में दंत शिक्षा का नियमन

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।