भुसावर की आर्य कन्या गुरुकुल में आयोजित तीन दिवसीय सामवेद परायण महायज्ञ में वेद मंत्रों, भजनों और प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि आईएएस केसर लाल मीणा ने वैदिक परंपरा पर अपने विचार रखे।
भुसावर
भुसावर कस्बे की आर्य कन्या गुरुकुल में आयोजित तीन दिवसीय सामवेद परायण महायज्ञ आध्यात्मिक वातावरण और वैदिक परंपरा की अनुपम झलक के साथ संपन्न हुआ। महायज्ञ के दौरान गूंजते वेद मंत्रों और भजनोपदेशकों के सारगर्भित प्रवचनों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। श्रोता देर तक मंत्रोच्चार और भजनों की धुन में डूबे नजर आए।
इस्तीफा दिया… फिर भी नहीं छोड़ना होगा क्वार्टर! | रेलवे का नया फैसला, कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आईएएस अधिकारी एवं राजस्व विभाग जयपुर के केसर लाल मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे किसान परिवार में जन्मे हैं और बचपन से ही आर्य समाज के संस्कारों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों और प्रतिदिन किए जाने वाले वैदिक हवन ने ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और आज वे उसी आस्था की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
महायज्ञ के दौरान डॉ. प्रियंका आर्य ने अपने भजनों की मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों के साथ पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं गुरुकुल के संस्थापक हरीश चंद्र शास्त्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था मुस्कान एक पहल के पदाधिकारियों अरविन्द मित्तल, लोकेश अग्रवाल और पूरन मिश्र को मंच पर आमंत्रित कर दुपट्टा और साफा पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थापक हरीश चंद्र शास्त्री ने बाहर से पधारे आर्य समाज के पदाधिकारियों और अतिथियों का गर्मजोशी से सम्मान करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस
एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
