जयपुर में स्वदेशी अर्थनीति पर मंथन, CM भजनलाल करेंगे आगाज़ | स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद में देशभर से जुटेंगे 400 प्रतिनिधि

जयपुर में स्वदेशी जागरण मंच (Swadeshi Jagran Manch) की राष्ट्रीय परिषद बैठक 6–8 मार्च को होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे और देशभर से 400 प्रतिनिधि स्वदेशी अर्थनीति पर मंथन करेंगे।

जयपुर 

जयपुर में स्वदेशी अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के मुद्दों पर बड़ा मंथन होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के हाथों होगी। स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक 6 से 8 मार्च 2026 तक सांगानेर स्थित वरमाला रिजॉर्ट में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी और उद्यमी सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।

रिश्वत जमीन में गाड़कर भी नहीं बच पाया VDO | एसीबी ने गड्ढा खुदवाकर निकाले एक लाख, बेटा भी गिरफ्तार

बैठक में देशभर से करीब 400 प्रतिनिधि और संगठन के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग लेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस मंथन में वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, युवाओं के लिए स्व-रोजगार आधारित कार्यक्रमों और स्वदेशी उद्योगों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।

इसके अलावा विदेशी पूंजी के प्रभाव, कृषि और ग्राम आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, लघु व पारंपरिक उद्योगों के सशक्तिकरण तथा डिजिटल क्षेत्र में स्वदेशी विकल्पों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान इन मुद्दों पर कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाने की संभावना है।

कार्यक्रम की मेजबानी जयपुर प्रांत कर रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रांत सहसंयोजक लोकेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आवास, भोजन, पंजीयन, यातायात और सुरक्षा सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। आयोजकों के अनुसार यह राष्ट्रीय परिषद बैठक आर्थिक स्वावलंबन, सांस्कृतिक आत्मविश्वास और स्वदेशी उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा

‘दिनदहाड़े न्यायिक हत्या’ | हाई कोर्ट ने जज पर साधा निशाना, फैसले को बताया गंभीर कदाचार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।