जयपुर
राजस्थान की बिजली कंपनियों में निकाली भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 4 सितंबर से शुरू होगी। पहले चरण में JEN, AEN, सूचना सहायक, लेखाधिकारी और पर्सनल ऑफिसर के पदों के लिए परीक्षा होगी।
पहले चरण में सहायक अभियन्ता (AEN) के 39 पद, लेखा अधिकारी के 11, कार्मिक अधिकारी के 6, कनिष्ठ अभियन्ता (JEN) के 375, कनिष्ठ रसायनज्ञ के 27 पदों और सूचना सहायक के 46 पदों (कुल 504 पद) के लिए परीक्षा होगी। ये परीक्षा दो पारियों में 4, 5, 6, 9,10 और 12 सितंबर को होगी। इसके बाद द्वितीय चरण में JEN (इलेक्ट्रिकल) के 571 पदों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसकी डेट अलग से जारी की जाएगी।
प्रसारण निगम की भर्ती की परीक्षाएं बाद में
उत्पादन निगम के अलावा राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से भी 1295 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें सहायक कार्मिक अधिकारी, कनिष्ठ विधि अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, आशुलिपिक एवं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक सेकेंड पद शामिल हैं। इसके लिए भी इसी साल मार्च में और फिर जून में आवेदन मांगे गए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी।
एक लाख आए आवेदन
उत्पादन निगम की ओर से निकाली गई 1075 इंजीनियर और नॉन टेक्निकल पदों के लिए 1.04 लाख आवेदन आए हैं। प्रमुख शासन सचिव (ऊर्जा) दिनेश कुमार ने बताया कि राजस्थान की पांचों बिजली कंपनियों में इंजीनीयरिंग सेक्शन और नॉन टेक्निकल अधिकारी संवर्ग के कुल 1075 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने 24 फरवरी से 16 मार्च और उसके बाद 7 से 21 जून तक आवेदन मांगे गए थे। इसमें करीब 1 लाख 4 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
- ‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा
- ‘शिकायत की तो काट दी बिजली’, जयपुर की पॉश टाउनशिप में बवाल | पुलिस पहुंची, RERA ने भी दिखाई सख्ती
- 118 कृषि छात्र 90 दिन किसानों के बीच सीखेंगे खेती के गुर | RAWE कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए हुए रवाना
