नशे के खिलाफ छात्राओं ने उठाई आवाज | पोस्टरों में उभरी चेतावनी, विजेताओं को मिला सम्मान

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

भरतपुर 

रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में नशे के खिलाफ एक सशक्त संदेश गूंजा। प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा की अध्यक्षता में नशा मुक्ति प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र योजना के अंतर्गत नशा और उसके दुष्प्रभाव विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ने छात्राओं के भीतर छिपी जागरूकता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को सशक्त रूप में सामने ला दिया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से नशे की भयावह सच्चाई को रेखांकित किया और समाज को चेतावनी देने का प्रयास किया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद बीएससी सेमेस्टर पंचम की छात्रा भूमि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैषाली सोनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान पर गार्गी त्रिवेदी और काजल राही रहीं।

प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें, ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. सरोज, दीवान सिंह और सुश्री प्रिया शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के प्रभारी  जयराम, सदस्य डॉ. भरत भूषण, जगदीश कुमार, योगेन्द्र सिंह तथा सुश्री प्रीति मौर्य सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन ने छात्राओं के भीतर सामाजिक चेतना की लौ प्रज्वलित की और नशा मुक्ति के संदेश को एक नई ऊर्जा प्रदान की।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

न्यायिक महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | राजस्थान हाईकोर्ट ने 8 न्यायिक अधिकारियों को APO किया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।