राजस्थान में 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाएं रविवार रात 12 बजे से बंद होंगी। वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।
जयपुर
राजस्थान में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाएं रविवार रात 12 बजे से ठप होने जा रही हैं। नए टेंडर में वेतन कटौती और काम के घंटे बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है, जिससे प्रदेशभर में इमरजेंसी सेवाओं पर गंभीर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग (NHM) से टेंडर में वेतन में 30 फीसदी बढ़ोतरी और काम के घंटे 8 घंटे तय करने की मांग की गई थी, लेकिन अधिकारियों की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया। इसी कारण 28 दिसंबर रात 12 बजे से प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।
प्रदेश में वर्तमान में 1094 वाहन (108) और 600 वाहन (104) एम्बुलेंस सेवा के तहत संचालित हैं। इन सेवाओं की कंट्रोलिंग मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज लिमिटेड के पास है और ये सेवाएं आम जनता के लिए निशुल्क हैं। इन एम्बुलेंसों के संचालन से लगभग 3 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं।
यूनियन के अनुसार वर्तमान में कर्मचारियों को कंपनी की ओर से 12,730 रुपए मासिक वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि नए टेंडर में वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी, हर साल 10 फीसदी वार्षिक वृद्धि और काम के घंटे 8 घंटे किए जाएं।
कार्य बहिष्कार के ऐलान के बाद प्रदेश में एम्बुलेंस सेवाओं पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। आपातकालीन हालात में मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
