चंडीगढ़/ नई दिल्ली
भारतीय हॉकी के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने 41 साल बाद मेडल जीतने की ख़ुशी में खिलाड़ियों के घर में भी जश्न का माहौल हैं। एक ओर उनके बेटे टोक्यो में इतिहास बना रहे थे तो वहीं उनके परिजन कई मील दूर घर पर टीवी सेट के आगे बैठकर उस पल का गवाह बन रहे थे।
कप्तान मनप्रीत सिंह से लेकर गुरजंत सिंह, नीलकांत शर्मा के घरों से तस्वीरें आ रही हैं। मनप्रीत सिंह की मां मनजीत कौर बेटे के नेतृत्व में टीम इंडिया की जीत से बेहद खुश हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘बहुत ज्यादा खुश हैं हम। घरवापसी पर जश्न मनाएंगे। बचपन से ही हॉकी खेलता था। आज सुबह बात हुई थी। मैंने कहा- ऑल द बेस्ट।’
अगले 15 दिन तक होगा सेलिब्रेशन
मनप्रीत के घर काम करने वाली कुक ने बताया, ‘मनप्रीत को सिर्फ दूध पीना पसंद है। आलू की सब्जी खाते हैं।’ मनप्रीत के परिजनों ने बताया, ‘इससे खुशी की बात हो ही नहीं सकती। भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक दिन है। हम 15 दिन सेलिब्रेशन करने वाले हैं। पूरी खुशी का माहौल है।’
भारतीय टीम की जर्सी हाथों में लेकर हाॅकी के साथ खूब नाचे
चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी में मैच देख रहे स्टूडेंटस ने जीत के बाद खुशी में जमकर भांगड़ा किया और जय हिंद मेरा भारत महान के नारों से होस्टल का टीवी हाल गूंज पड़ा। एकेडमी के स्टूडेंटस भारतीय टीम की जर्सी हाथों में लेकर हाॅकी के साथ खूब नाचे। बोले अब अगली बार गोल्ड मेडल पक्का भारत का होगा। इन स्टूडेंटस की नजर अब भारतीय महिला हॉकी के तीसरे स्थान पर होने वाले मैच पर भी लगी हुई है। इनका कहना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम का शुक्रवार को होने वाला मैच अहम होगा और उसमें भी टीम मेडल जरुर जीतेगी।
मणिपुर में भी ढोल-नगाड़े पर हुआ डांस
मणिपुर के इम्फाल स्थित हॉकी प्लेयर नीलकांत शर्मा के घर पर भी इस रोमांचक मुकाबले को देखा गया और जैसे ही भारत के पक्ष में कोई बात होती तो खुशी से झूम उठते। जीत के बाद सभी ने ढोल-ताशे पर डांस करते हुए जश्न मनाया। इसी तरह गुरजंत सिंह के अमृतसर स्थित घर में सभी हाथों में तिरंगा लेकर मैच देखते नजर आए और जीत के बाद भांगड़ा किया। गुरजंत की मां ने कहा, ‘हम खुश हैं, उन्होंने काफी अच्छा खेला।’
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- खेत की उपज से कमाई बढ़ाने का नया रास्ता, लहसुन की कलियां अलग करने से एलोवेरा जूस तक, मेले में दिखी ये तकनीकें
- आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल बेटियों की शादी में अब 51 हजार की मदद, जयपुर में नई पहल का आगाज
- चार साल में 14,500 मरीजों तक पहुंची होम्योपैथी की सेवा, अब 70+ उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त
- राजस्थान चैम्बर में ‘प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो’ का आगाज़: उद्योग और व्यापार जगत ने लिया हरित कल का सामूहिक संकल्प
- खेत से कार्बन उत्सर्जन घटाने की चुनौती, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बदलेगा खेती का तरीका
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जिला जज कैडर के सीनियर जजों के रातों-रात तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
