जयपुर
पुलिस की सारी व्यवस्थाओं को धता बताते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा और उनके समर्थकों ने आमागढ़ दुर्ग पर मीणा समाज का झंडा फहरा दिया।किरोड़ीलाल मीणा और उनके समर्थक पुलिस को चकमा देकर आधी रात को आमागढ़ पहाड़ी पर पहुंचे और सुबह होते ही मीणा समाज का झंडा फहरा दिया। कमिश्नरेट जयपुर की पांच दिन से यही तयारी कर रही थी कि कोई दुर्ग तक नहीं पहुंचे। लेकिन किरोड़ी मीना ने न केवल इन व्यवस्थाओं को धता बता दी, बल्कि सवेरे-सवेरे दुर्ग पर झंडा फहराने का कार्यक्रम फेसबुक लाइव दिखाकर पोल खोल दी।
रविवार तड़के डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के आमागढ़ पहुंचने की खबर जब पुलिस को लगी तो आनन-फानन में ईस्ट जिले के ACP नीलकमल मीणा व अन्य अफसर अमले को लेकर पहाड़ी पर पहुंचे। वहां समझाइश देकर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को आमागढ़ से नीचे लेकर आए। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर पुलिस विद्याधर नगर थाने ले गई।
किरोड़ीलाल मीणा ने शनिवार को प्रशासन को चेतावनी दी थी कि हर हाल में आमागढ़ दुर्ग पर झंडा फहराएंगे। वे समाज के लिए गोली और लाठी खाने को तैयार हैं। आमागढ़ पर मीणा समाज की पताका भी फहराई जाएगी। किरोड़ीलाल के बयान के बाद आमागढ़ दुर्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
आमागढ़ दुर्ग की सुरक्षा के लिए पुलिस 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। साथ ही 50 दंगा नियंत्रण वाहनों को लगाया था। साथ ही एसटीएफ के 600 पुलिसकर्मी उपद्रव को रोकने के लिए मौजूद रहने का दावा किया गया था। फ्लैग मार्च भी निकाला। फिर भी किरोड़ीलाल मीणा अपने समर्थकों के साथ मीणा समाज के झंडे लेकर आधी रात को ही दूसरे रास्ते से आमागढ़ किले पर चढ़ गए। वहां रविवार तड़के सूर्योदय के साथ ही किले पर झंडा लहरा दिया।
आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने आमागढ़ फोर्ट से भगवा झंडा हटाया था। इस दौरान भगवा झंडा फाड़ दिया गया था। झंडा फाड़ने का आरोप रामकेश मीणा पर लगा था। इसके खिलाफ किरोड़ी लाल मीणा की अगुवाई में हिंदूवादी संगठन पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही फिर से भगवा ध्वज लगाने की मांग कर रहे थे। किरोड़ी लाल मीणा ने आज फोर्ट पर झंडा फहराने की चेतावनी दे रखी थी। दूसरी तरफ रामकेश मीणा और उनके समर्थकों ने झंडा नहीं लगाने देने की चेतावनी दी थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
- दो घंटे की समझाइश और बदल गया पूरा खेल, जवाहर सिंह बेढ़म की एंट्री के बाद विचित्रा सिंह ने छोड़ी मेयर की रेस, अनुराधा सिंह का रास्ता साफ
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
