नई दिल्ली | नई हवा ब्यूरो
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डबल खुशखबरी मिलने जा रही है। इस महीने केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था। नई दर 1 जुलाई 2021 से लागू होगी। अब केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को भी बढ़ा दिया है। यानी अब सितम्बर माह में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आने वाला है। महंगाई भत्ता बढ़कर 28 परसेंट हो चुका है और HRA भी 27 परसेंट कर दिया गया है।
महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) इस महीने की शुरुआत में ही सरकार ने बढ़ाने का ऐलान किया था। महंगाई भत्ता 17 फीसदी बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था। इसके साथ ही अब केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को भी बढ़ा दिया है। यह 1 जुलाई से लागू होगा।
किस शहर में कितना बढ़ा एचआरए
केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 25 फीसदी की सीमा से आगे 28 फीसदी तक पहुंच गया है। इसलिए अब एचआरए को बढ़ाना पड़ रहा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अब केंद्रीय कर्मचारियों को उनके शहर के मुताबिक 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी के हिसाब से एचआरए मिलेगा। शहरों को X, Y और Z क्लास (Class of City) में बांटा गया है। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 24 फीसदी, 16 फीसदी और 8 फीसदी एचआरए मिल रहा था।
शहरों के हिसाब से बढ़ता है HRA
आपको बता दें कि 7th Pay Commission लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने HRA का तरीका बदल दिया था। इसकी 3 कैटेगरी-X,Y और Z बनाई गई थी। इसके हिसाब से 24 फीसदी, 16 फीसदी और 8 फीसदी HRA मिलना तय हुआ था। यह भी कहा गया था कि जब DA 25 फीसदी का मार्क क्रॉस करेगा तो इसे रिवाइज किया जाएगा। चूंकि अब DA 25 फीसदी की सीमा से आगे 28 फीसदी तक पहुंच गया है। इसलिए अब एचआरए को भी रिवाइज कर दिया गया है।
ऐसे करें HRA केलकुलेट
अगर किसी शहर की आबादी 5 लाख को पार कर जाती है तो वह Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में अपग्रेड हो जाता है। यानी वहां 9% के बजाए 18% HRA मिलेगा। जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा है, वह X कैटेगरी में मानी जाती है। तीनों कैटेगरी के लिए न्यूनतम हाउस रेंट अलाउंस 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा। डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के मुताबिक, जब महंगाई भत्ता 50 परसेंट पहुंच जाएगा तो HRA X, Y और Z शहरों के लिए 30 परसेंट, 20 परसेंट और 10 परसेंट कर दिया जाएगा।
इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
न्यूनतम DA बढ़ोतरी 5040 रुपए होगी और न्यूनतम HRA बढ़ोतरी हर महीने 1800 रुपए होगी। यानी सितंबर में आने वाली सैलरी में 6840 रुपए (5040+1800) का इजाफा होगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
