भरतपुर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भरतपुर की टीम ने 25 जुलाई की शाम भुसावर थाना क्षेत्र के गांव तरगवां में यूपी के मथुरा जिले के मर्गोरा थाने के एसआई को 30 हजार रुपए की घूस लेते हुए दबोच लिया।
एसआई ने मर्गोरा थाने में दर्ज दहेज प्रकरण मामले में धारा हटाने की एवज में एक लाख रुपए की मांग थी। जबकि परिवादी की पत्नी ने बाद में मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का प्रार्थना पत्र एसआई को दिया था लेकिन वह रिश्वत राशि नहीं देने पर कार्रवाई पर अड़ गया। शिकायत कर्ता भीलवाडा जिले में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी दहेज प्रकरण का मामला दर्ज कराया था।
एसीबी के सीओ परमेश्वरलाल ने बताया कि परिवादी राजवीर सिंह पुत्र मुरारी लाल जाट निवासी गांव तरगवां भुसावर ने ने परिवाद में बताया कि उसकी पत्नी मिथलेश ने मथुरा जिले के मर्गोरा थाने में इस साल दहेज प्रकरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा भादसं. की धारा 498ए, 323, 504 व 307 के तहत दर्ज किया था। बाद में परिवादी की पत्नी ने अपने पति राजवीर व ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराए मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए एसआई प्रेमपाल सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था।
30-30 हजार रुपए तीन किश्तों में मांगे
एसआई प्रेमपाल ने 22 जुलाई को उक्त मामले में धारा 307 हटाने व उसके दो भाइयों के नाम प्रकरण से हटाने की एवज में एक लाख रुपए की मांग की। जिस पर एसआई ने दस हजार रुपए पहले ही ले लिए। शेष राशि 90 हजार रुपए उसने 30-30 हजार रुपए तीन किश्तों में मांगी। इस बीच परिवादी ने एसीबी ने शिकायत की। एसआई पहली किश्त लेने उसके गांव पहुंचा और रिश्वत राशि लेकर उसने वर्दी की जेब में रख लिए। इशारा पाकर एसीबी ने कार्रवाई कर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत राशि बरामद कर ली।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पिता को कुल्हाड़ी से काटा, एक दिन घर में छिपाई लाश; गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो खुल गया राज | बदबू आई तो ड्राइवर ने पुलिस को किया फोन
- अजमेर BJP में चुनाव से पहले ‘बगावत’, दो बार के मेयर ने छोड़ी पार्टी, देवनानी को खुली चुनौती | बोले- झुकने से बेहतर कोई भी कीमत चुकाना
- दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान
- भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद
- Bharatpur News: CHC में 1000 की घूस का खेल खत्म, नर्सिंग ऑफिसर ट्रैप | ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
- भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत | टक्कर के बाद चालक फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
- गेहूं से भरे ट्रैक्टर रोकता, बिल मांगता और फिर करता वसूली… मंडी कर्मचारी 24 हजार लेते ट्रैप
- पिछवाई कला की बारीकियों से रूबरू हुए फूड साइंस के विद्यार्थी, गैलरी में समझी पारंपरिक चित्रकला
- निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
