80 हजार की मांग का हुआ भंडाफोड़ | वन अधिकारी और वनपाल 20 हजार एडवांस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बांसवाड़ा 

बांसवाड़ा (Banswara) जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डूंगरा वन रेंज (मुख्यालय सज्जनगढ़) के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम शांतिलाल चावला और नाका ताम्बेसरा में पदस्थापित वनपाल लाडजी गरासिया शामिल हैं।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी परिवादी से नर्सरी सुधारीकरण और अन्य मरम्मत कार्यों के बिल पास करने के लिए 15% कमीशन के हिसाब से कुल 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

ऑनलाइन गेमिंग बिल पास, और अगले ही दिन विधायक सलाखों के पीछे | कांग्रेस MLA ED के शिकंजे में, करोड़ों कैश–सोना–कसीनो कनेक्शन का खुलासा

कैसे हुआ भंडाफोड़?

परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन किया, जिसमें वनपाल लाडजी गरासिया ने अग्रिम 20 हजार रुपये क्षेत्रीय वन अधिकारी शांतिलाल चावला के लिए लेने पर हामी भरी। इसके बाद एसीबी उदयपुर रेंज के डीआईजी प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरवीजन और एएसपी ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में जाल बिछाया गया।

शनिवार को टीम ने वनपाल गरासिया को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चावला की संलिप्तता भी साबित हुई, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गवर्नमेंट कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा | असिस्टेंट प्रोफेसर ने मूक-बधिर का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पाई नौकरी, SOG की जांच में खुलासा

आगे की कार्रवाई

एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव की देखरेख में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गवर्नमेंट कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा | असिस्टेंट प्रोफेसर ने मूक-बधिर का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पाई नौकरी, SOG की जांच में खुलासा

ऑनलाइन गेमिंग बिल पास, और अगले ही दिन विधायक सलाखों के पीछे | कांग्रेस MLA ED के शिकंजे में, करोड़ों कैश–सोना–कसीनो कनेक्शन का खुलासा

बिहार में सड़क पर मौत का तांडव | ट्रक से कुचले गए गंगा स्नान से लौट रहे 8 श्रद्धालु, 7 महिलाएं शामिल

राजस्थान में जज के पिता और भाई की हत्या करने वाला कुख्यात कातिल गाजियाबाद से गिरफ्तार | CBI ने रखा था 5 लाख का इनाम

‘जज को आंख मारो, फेवरबल ऑर्डर पाओ’ | पूर्व जस्टिस काटजू का महिला वकीलों को अजीबोगरीब सुझाव, बवाल मचा तो पोस्ट डिलीट

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस बयान से रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत

हिमाचल विधानसभा में डीए पर संग्राम | नारेबाजी के बीच बीजेपी का वॉकआउट, सीएम सुक्खू ने बताई सरकार की ये लाचारी

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें