आगरा/ धौलपुर
उत्तर प्रदेश के आगरा से अगवा हुए सीनियर डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को STF ने गुरुवार 15 जुलाई को तड़के 2 बजे चम्बल के बीहड़ों से राजस्थान के धौलपुर की STF टीम ने बरामद कर लिया। बदन सिंह गैंग ने डॉक्टर गुप्ता को किडनैप करने के बाद बीहड़ों में बंधक बनाकर रखा था। पांच करोड़ की फिरौती के लिए इस डॉक्टर का अपहरण किया गया था। किडनैपिंग के 30 घंटे के बाद रात दो बजे डॉक्टर बंधक मिले। पुलिस ने इस मामले में एक युवती और एक बदमाश को पकड़ा है।
पहले हनीट्रैप में फंसाया
बदमाशों ने पांच करोड़ की फिरौती के लिए पहले डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को हनीट्रैप में फंसाया।महाराष्ट्र की एक युवती गैंग में शामिल थी। उसी ने चिकित्सक को काल करके भगवान टाकीज चौराहे पर बुलाया। इसके बाद लांग ड्राइव पर ले जाने के बहाने अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार डॉक्टर गुप्ता महिला से करीब एक माह से संपर्क में थे। महिला के फोन पर डॉक्टर उमाकांत गुप्ता जब भगवान टाकीज चौराहे पर पहुंचे तो उनकी कार में महिला आकर बैठ गई थी। इसके बाद वे रोहता गए, जहां कार में तीन बदमाश बैठे और उन्हें वहां अगवा कर लिया गया। चौथा बदमाश बाइक से उनके साथ चल रहा था। रास्ते में ही युवती को छोड़ दिया।
बदमाशों ने डाॅक्टर के परिवार से 5 कराेड़ रुपए की फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। पर परिवार के लोगों के पास बदमाशों का फोन पहुंचने से पहले ही डॉ. गुप्ता को अपहृताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया।
धौलपुर में चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गए
पुलिस के अनुसार डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को चार बदमाश आगरा से उनकी कार में ही किडनैप कर पहले धौलपुर ले गए थे। धौलपुर के दिहौली क्षेत्र के कठमूरी गांव में तीन बदमाश डॉक्टर को लेकर उतर गए थे। वहां से चंबल के बीहड़ में प्रवेश कर गए थे। वहीं, कार को ले जा रहे बदमाश को धौलपुर शहर में चेकिंग के दौरान मंगलवार रात को पकड़ लिया गया था।
यहां पर बदमाश से पूछताछ के बाद अपहरण की कहानी पता चली थी। इसके बाद आगरा और धौलपुर की स्पेशल टीमों ने डॉक्टर की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए थे। 30 घंटे बाद बुधवार आधी रात के बाद रात दो बजे धौलपुर के बीहड़ से डॉक्टर को मुक्त कराया गया। धौलपुर में एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में टास्क फोर्स ने रात को फिर से बीहड़ में सर्च ऑपरेशन चलाया। डाक्टर की सकुशल वापसी के लिए उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ट्वीट कर उनको जल्द तलाशने का आग्रह किया था।
ऐसे हुए थे लापता
डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में ट्रांस यमुना कालोनी फेस-2 में विद्या नर्सिंग होम है। नर्सिंग होम के पीछे ही उनका एफ-46 में निवास है। डॉ. गुप्ता मंगलवार शाम 7:30 बजे अपने घर से कार से (UP 80 EJ 7472) से हॉस्पिटल जाने के निकले थे। आम दिनों में वो 10 बजे तक राउंड से लौट आते थे। मगर, मंगलवार को रात 11 बजे तक वापस नहीं आए। उनके दोनों मोबाइल फोन भी रात साढे़ आठ बजे से बंद आ रहे थे।
ऐसे में डॉ. उमाकांत की पत्नी डा. विद्या गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डाॅक्टर उमाकांत गुप्ता की पत्नी विद्या गुप्ता व दोनों बेटे अभिषेक और अभिलाष भी डॉक्टर हैं। तीनोंं शुरू से ही अपहरण की आशंका जता रहे थे। इसके बाद पुलिस की कई टीम डॉक्टर की तलाश में जुट गई। मामले में आगरा पुलिस ने मध्य प्रदेश की पुलिस की भी मदद ली।
चंबल में सक्रिय है कई गैंग
पूर्व में कई पकड़ को धौलपुर और चंबल के बीहड़ में रखा गया है। वहां पर पकड़ करने वाले कई गैंग अभी भी सक्रिय हैं। ऐसे में फरार आरोपियों की तलाश में आगरा पुलिस धौलपुर पुलिस के साथ बीहड़ में कॉबिंग कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
