भरतपुर के आरडी गर्ल्स कॉलेज (R.D. Girls College) में मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मधु शर्मा ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की।
मुख्य वक्ता योगेंद्र सिंह, सहायक आचार्य, संस्कृत ने इस दिवस को मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। ईएलसी प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने समस्त छात्राओं को मतदाता सूची में नाम लिखवाने, वीएचए एप डाउनलोड करने व समय पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. अलका गोयल, डॉ. लाला शंकर गयावाल, डॉ. कविता आचार्य, श्रीमती साधना शर्मा, डॉ. सरोज, विनय खंडेलवाल, श्रीमती अंशु गुप्ता, निशांत सिंह चौहान आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें