जोधपुर
भ्रष्टाचार की चाय पक रही थी…और एसीबी (ACB ) ने वक़्त रहते उसे उबाल दिया। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के हेल्पर (द्वितीय) तेजाराम को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चाय की थड़ी पर रंगे हाथों दबोच लिया गया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जोधपुर शहर द्वारा मंगलवार को की गई।
एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि यह ट्रैप मुख्यालय के निर्देश पर की गई थी। परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने 31.5 एचपी का बिजली कनेक्शन लिया था, जिसे अब कम कराने के लिए आवेदन किया गया है। इस काम को आगे बढ़ाने के एवज में हेल्पर तेजाराम ने 29 हजार रुपये ‘खर्चा-पानी’ की मांग की, जिसमें से 25 हजार रुपये की पहली किश्त ली जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद ACB टीम ने निरीक्षक सुनिता डूडी के नेतृत्व में पावटा बस स्टैंड स्थित एक चाय की दुकान पर जाल बिछाया और तेजाराम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ACB डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, डीआईजी हरेन्द्र महावर, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और विभागीय संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
मंदिर से लौटा, मौत ने घेर लिया | BJP नेता की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, खेत के रास्ते पर तड़पता रहा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
