टोंक
राजस्थान (rajasthan) के टोंक (Tonk) जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बनेठा थाना क्षेत्र के सुरेली गांव में एक शराबी पति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी, फिर बचाव में आई अपनी ही नाबालिग बेटी को भी घायल कर डाला।
मृतका की पहचान काली देवी (38) के रूप में हुई है, जबकि घायल बेटी खुशबू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी पति रामसहाय (40) फरार है।
थाना अधिकारी राम गिलास गुर्जर ने बताया कि मंगलवार सुबह इस वारदात की सूचना मिली। घायल मां-बेटी को परिजन टोंक सआदत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने काली देवी को मृत घोषित कर दिया। खुशबू का इलाज चल रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। मृतका के परिजनों के मुताबिक रामसहाय शराब का आदी था और अक्सर घर में मारपीट करता था। मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की जान ले ली।
यह हत्या केवल एक औरत की नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार की भावनाओं और भरोसे की नृशंस हत्या है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और केस की तफ्तीश जारी है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
मंदिर से लौटा, मौत ने घेर लिया | BJP नेता की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, खेत के रास्ते पर तड़पता रहा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
