ABRSM का तीखा बयान: ‘पहलगाम में मजहब के नाम पर हुआ मानवता का कत्ल’ | हमले को बताया सभ्यता पर सीधा हमला, की कड़ी भर्त्सना

जयपुर 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कठोर शब्दों में भर्त्सना की है और कहा है यह हमला न केवल निर्दोष नागरिकों के जीवन पर किया गया एक अमानवीय आक्रमण था, बल्कि मजहब के आधार पर मानवता की नृशंस हत्या का कृत्य भी था।

पिकनिक पर गोलियों की बौछार: पहलगाम में टूरिस्टों को चुन-चुन कर मारा, 26 लाशें बिछीं, विदेशी नागरिक भी मारे गए, ‘मोदी’ नाम लेकर की गई फायरिंग

महासंघ के अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने कहा कि निर्दोषों के विरुद्ध ऐसी हिंसा सभ्यता के मूल्यों पर सीधा आघात है। यह हमारे देश की एकता और अखंडता पर हमला है। सभी राजनीतिक दलों और संगठनों को अपनी भिन्नताओं से ऊपर उठकर इस आतंकवादी कृत्य के विरुद्ध एकजुट होना चाहिए। महासंघ ने देश के नागरिकों से शांति, संयम एवं एकता बनाए रखने की अपील करता है।

क्यों सुख चपला सा चमके…

महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रो. रिछपाल सिंह  ने कहा कि मजहब के नाम पर इस प्रकार की हत्याएँ मानवता के इतिहास पर कलंक हैं। हम मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। सम्पूर्ण शैक्षिक जगत आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर मानवता एवं राष्ट्रीय एकता के मूल्यों की रक्षा करने के लिए कृतसंकल्प हैं।

अब तक सिर्फ ख़्वाब था, अब बन गई हक़ीकत | रेलवे कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा

महासंघ  के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मनोज बहरवाल ने कहा कि महासंघ पीड़ित परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता है और सरकार से अपेक्षा करता है कि आतंकवाद के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही कर दोषियों को दंडित किया जाए।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब तक सिर्फ ख़्वाब था, अब बन गई हक़ीकत | रेलवे कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा

क्यों सुख चपला सा चमके…

पिकनिक पर गोलियों की बौछार: पहलगाम में टूरिस्टों को चुन-चुन कर मारा, 26 लाशें बिछीं, विदेशी नागरिक भी मारे गए, ‘मोदी’ नाम लेकर की गई फायरिंग

UPSC CSE 2024 Final Result: शक्ति दुबे बनीं देश की नंबर-1 अफसर, हर्षिता गोयल रहीं दूसरे नंबर पर | टॉप 10 में 5 लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट

‘तू है क्या चीज… बाहर मिल, देखता हूं कैसे जिंदा घर जाती है’ – अदालत में महिला जज को धमकाकर बोले आरोपी और वकील, कोर्ट में पसरा सन्नाटा

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: बिना आवेदन सीधे मिलेगा CGHS कार्ड, सरकार ने बदले नियम

मृत बैंक कर्मचारी की पत्नी को नहीं मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति, हाईकोर्ट ने खारिज किया दावा | बताई ये खास वजह और ऐसे मामलों में दिए ये दिशा निर्देश

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें