अजमेर
क्या राजस्थान लोक सेवा आयोग में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के इंटरव्यू में पास करने का कोई खेल चल रहा है? ACB की ओर से 9 जुलाई शुक्रवार को की गई एक कार्रवाई तो इसी ओर इशारा कर रही है।
ACB ने इस दिन राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर में कार्यरत एक जूनियर अकाउंटेंट सुनगाड़ी, बांदीकुई, दौसा निवासी सज्जन सिंह गुर्जर को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के इंटरव्यू में अधिक अंक दिलाकर सलेक्शन करने के एवज में एक लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 22 लाख की डमी मुद्रा भी उससे बरामद कर ली गई। इंटरव्यू में अधिक अंक दिलाकर सलेक्शन करने के एवज में उसने 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इनमें से 2 लाख खुद के लिए थे। अब ACB जूनियर अकाउंटेंट सज्जन सिंह गुर्जर के मार्फ़त उन अधिकारियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जिनकी इसमें संलिप्तता नजर आ रही है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि ACB की जयपुर – तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आरएएस प्रतियोगी परीक्षा 2018 के इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलवाने एवं सलेक्शन कराने के एवज में सज्जन सिंह गुर्जर ने 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी जयपुर – तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। जिस पर एसीबी ने एक लाख रुपए भारतीय मुद्रा के अलावा 22 लाख रुपए की डमी मुद्रा का इस्तेमाल करते हुए परिवादी के हाथ आरोपी को कांकरिया, अजमेर में उसके किराए के मकान के बाहर थमाए।
एसीबी की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी ने पड़ोस की छत पर नकदी फेंक दी। जिसे एसीबी ने बटोर आरोपी को दबोच लिया। प्रकरण में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की एसीबी टीम द्वारा तलाशी जारी है।
23 लाख ऊपर पहुंचाने के लिए मांगे
डीजी सोनी ने बताया कि आरोपी ने परिवादी से 23 लाख रुपए की डिमांड की थी। जिस पर एसीबी ने परिवादी को एक लाख रुपए भारतीय मुद्रा व 22 लाख रुपए की डमी मुद्रा बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ पकड़ा। किसके लिए और कौन-कौन इसमें शामिल है। इसकी जांच की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
आवास पर तलाशी
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर ए.सी.बी. टीम की ओर से तलाशी ली जा रही है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधीनियम में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
