बयाना (भरतपुर )
राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज एक थप्पड़ ने चार महीने की गर्भवती महिला की जिंदगी छीन ली। पति द्वारा मारे गए थप्पड़ से आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली।
मंगलवार सुबह पुलिस को मृतका का शव उसके घर के एक कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है, जो डीग (Deeg) जिले के कामां (Kaman) थाने के बिलोंद गांव की रहने वाली थी। 11 महीने पहले उसकी शादी बयाना के लाल दरवाजा निवासी पुनीत से हुई थी।
शराबी पति के जुल्म से परेशान थी अंजलि
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का पति पुनीत शराब का आदी था, जिससे दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। घटना के दिन भी दोनों में कहासुनी हुई, और इसी दौरान पति ने अंजलि को थप्पड़ मार दिया। इस अपमान और पीड़ा को सहन न कर पाने वाली अंजलि ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता था, और आखिरकार वह इस यातना को सहन नहीं कर सकी।
जांच में जुटी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर
बयाना एसडीएम दीपक मित्तल, एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत और सीओ कृष्णराज जांगिड़ सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले की जांच स्वयं एसडीएम दीपक मित्तल कर रहे हैं। पुलिस हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है और मृतका के परिवारजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
क्या एक थप्पड़ किसी की जान ले सकता है?
एएसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस इस केस के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
इस दर्दनाक घटना ने समाज में घरेलू हिंसा की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। क्या एक थप्पड़ किसी की जान लेने के लिए काफी है? या फिर यह थप्पड़ उस दर्द और अपमान का प्रतीक था, जिसे अंजलि हर दिन झेल रही थी? पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जल्द होगी।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
राजस्थान में बदलेगा मौसम; बारिश, आंधी और ओले की दस्तक से मिलेगी गर्मी से राहत?
PNB ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ की अनुचित जांच, हाईकोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला | जानें पूरा मामला
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
