हिमाचल के प्रथम डीजीपी आई.बी. नेगी का निधन, पुलिस सेवा में रहा गौरवशाली सफर

शिमला 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पहले पुलिस महानिदेशक (DGP) आई.बी. नेगी (IB Negi) का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रदेश पुलिस मुख्यालय और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

39 साल बाद आया इंसाफ! जब केस दर्ज हुआ, तब जज थे सिर्फ 2 साल के | बैंक फ्रॉड के केस में 78साल की उम्र में मिली सजा

एक गौरवशाली पुलिस सेवा का सफर
आई.बी. नेगी का जन्म 31 अक्तूबर 1932 को किन्नौर जिले के सांगला गांव में हुआ था। वे हिमाचल प्रदेश से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पहले डायरेक्ट आईपीएस (IPS) अधिकारी थे। 1958 बैच के इस अधिकारी ने उत्तर प्रदेश (UP) कैडर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के एडीसी, नैनीताल और लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक, लखनऊ में एसपी सीआईडी के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, उन्होंने आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ जैसी अर्द्धसैनिक बलों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।

हिमाचल प्रदेश के प्रथम डीजीपी बनने का गौरव
आई.बी. नेगी ने 1978 में दिल्ली पुलिस आयुक्तालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। वे सीआरपीएफ अकादमी माउंट आबू में उप निदेशक और एसएसबी शिमला में निदेशक भी रहे। 1986 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का पहला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। 1990 में सेवानिवृत्ति तक उन्होंने प्रदेश पुलिस का सफल नेतृत्व किया।

रेलवे में प्रमोशन घोटाला: कई बड़े अफसरों सहित 26 रेलकर्मी गिरफ्तार, 1.17 करोड़ रुपये किए जब्त | सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व
आई.बी. नेगी ने 1988 में इंटरपोल सम्मेलन के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री और पुलिस विभाग ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आई.बी. नेगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक अनुकरणीय पुलिस अधिकारी थे और उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। हिमाचल पुलिस ने भी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

39 साल बाद आया इंसाफ! जब केस दर्ज हुआ, तब जज थे सिर्फ 2 साल के | बैंक फ्रॉड के केस में 78साल की उम्र में मिली सजा

रेलवे में प्रमोशन घोटाला: कई बड़े अफसरों सहित 26 रेलकर्मी गिरफ्तार, 1.17 करोड़ रुपये किए जब्त | सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

बैंक के भीतर चल रहा था सट्टा बाजार, ग्राहकों के पैसों पर लग रहे थे IPL के दांव | जाने कैसे हो रहा था घोटाला

हिमाचल में शिक्षकों को बड़ा झटका: अनुबंध अवधि के वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे, आदेश वापस

बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में केंद्र सरकार ने अब इतना बढ़ा दिया नियोक्ता का योगदान

जहां सास बनी ममता की छांव, वहीं बहू का ससुराल बना प्रेम का गांव | परिवारों को जोड़ने और टूटते रिश्तों को संवारने की RSS की अनूठी  कोशिश

इस जज ने अपनी ही पत्नी को 12 साल तक कानूनी जाल में फंसाए रखा, 35 बार सुनवाई टलवाई, 47 तारीखें लगीं | हाईकोर्ट ने की जमकर खिंचाई और फिर दिया ये कड़क आदेश

Judgment: कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिया ये ऐतिहासिक फैसला फैसला | अब नहीं चल सकेगी सरकार की मनमानी, जानें हाईकोर्ट ने क्या जारी किए दिशा निर्देश

हाई कोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती

घरों से लुप्त होते रसोईघर…

सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन! 8वें वेतन आयोग से नई उम्मीदें

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें