Jaipur News: सैनिक परिवारों को समर्पित फागोत्सव का आयोजन 2 मार्च को

जयपुर 

महिला काव्य मंच (मकाम ट्रस्ट) के प्रहरी मंच प्रकोष्ठ द्वारा सैनिक और अर्धसैनिक बलों के परिवारों को समर्पित फागोत्सव का आयोजन 2 मार्च, रविवार को होटल वेस्टा मौर्या में किया जाएगा।

घरों से लुप्त होते रसोईघर…

इस साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव के मुख्य अतिथि प्रहरी मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मेजर प्राची गर्ग  होंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि डॉ. वरुण चतुर्वेदी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल विवेक प्रकाश सिंह समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

महिला काव्य मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. नरेश नाज़ ने बताया कि यह मंच पूर्व सैनिकों, सैनिकों, पुलिस सेवा और अर्धसैनिक बलों के परिवारों को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था है। राजस्थान इकाई की अध्यक्ष डॉ. कंचना सक्सेना ने कहा कि यह आयोजन साहित्य और संस्कृति के माध्यम से सैनिक परिवारों को सम्मान देने का प्रयास है।

राष्ट्रीय सचिव सुशीला शील स्वयंसिद्धा के अनुसार, कार्यक्रम में सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं उनके परिजन, जो स्वयं साहित्य से जुड़े हैं, विशेष रूप से भाग लेंगे। इस अवसर पर लोक गीतों, गीत-ग़ज़लों और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी, जो फागुन के रंगों में साहित्यिक सुगंध घोलेंगी।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

घरों से लुप्त होते रसोईघर…

हरियाणा में डॉक्टरों की भर्ती में बड़ी चूक, दो गुना अभ्यर्थियों को नहीं बुलाया, 206 पद खाली रह गए

सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन! 8वें वेतन आयोग से नई उम्मीदें

बैंक की तिजोरी की क्षमता 10 करोड़, समा गए 122 करोड़! RBI की जांच में बड़ा खुलासा | घोटाले का बड़ा खेल बेनकाब, ऑडिटर्स और बैंक अधिकारियों पर शक | बैंकिंग सिस्टम पर भी बड़ा सवाल

साल में एक नहीं, दो बार होगी CBSE 10वीं की परीक्षा | जानें कब से बदल जाएगा परीक्षा का पूरा सिस्टम

जज बनने का सपना चकनाचूर! 366 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें