नवलगढ़ (राजस्थान)
नवलगढ़ के पोदार शिक्षण संस्थाओं के समूह द्वारा सेठ जीबी पोदार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट एवं एनसीसी इकाइयों के तत्वावधान में कोरोना योद्धाओं और और वीर जवानों की याद में एक अनूठा ऑनलाइन सघन वृक्षारोपण प्रेरणा अभियान लांच किया गया है। ए.पी.टी. के अधिशासी निदेशक एमडी शानबाग़ ने इस अभियान को ऑनलाइन लॉन्च किया।
इस अभियान की खास बात ये है कि इससे इस संस्थान से सम्बद्ध वर्तमान विद्यार्थियों के साथ-साथ देश-विदेश में रहने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं (Alumni) को भी ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है। सभी संभागी अपनी सुविधानुसार निर्धारित तिथियों पर और निर्धारित समय पर एक साथ अपने इच्छित स्थानों पर पौधा रोपण करेंगे।
प्राचार्य डा. सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि 1950 से भारत सरकार द्वारा एक जुलाई से सात जुलाई तक निरन्तर प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले ‘वनमहोत्सव’ के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से देश-विदेश में रहने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं को भी जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वृक्षारोपण अभियान में पोदार शिक्षण संस्थाओं के नियमित एवं पूर्व छात्र-छात्राएं तथा कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों और प्रबंधन समिति के परिवार के सम्मानित सदस्यों के अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के प्रति रूचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति, संस्था या समूह निर्धारित नियमों के साथ सहभागी हो सकता है।
‘आओ धरा का करें श्रंगार’
ए.पी.टी. के अधिशासी निदेशक एमडी शानबाग़ ने बताया कि सघन वृक्षारोपण प्रेरणा अभियान के अंतर्गत संभागी एक, चार और सात जुलाई को प्रात: 6 से 7 एवं सांय 5 से 6 बजे के बीच अपने सुविधानुसार चयनित स्थान पर अपनी पसंद के पौधों का एक साथ पौधा रोपण करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्भागियों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार के प्रति संवेदनशील और प्रेरित करने के लिए अभियान का ब्रांड स्लोगन ‘आओ धरा का करें श्रंगार, वृक्षारोपण को करें साकार। प्राण वायु के लिए न हो हाहाकार, फिर न टूटे किसी का परिवार’ रखा गया है।
एक वर्ष तक रोपित पौधों की रक्षा करने की लेंगे शपथ
कार्यक्रम के प्रेरक और विज्ञान संकाय के डीन डॉ. के.बी. शर्मा के अनुसार पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित अभियान में संभागी एक जुलाई को डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में रोपित पौधों को कोरोना योद्धाओं और देश के वीर शहीद जवानों को समर्पित करेंगे और एक वर्ष तक रोपित पौधों की रक्षा करने के लिए शपथ भी लेंगे। डॉ. शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया और सेल्फी कल्चर के अत्यधिक प्रचलन के साथ-साथ अभियान में अत्यधिक सम्भागियों को जोड़ने की दृष्टि से इसे ऑनलाइन रूप दिया गया है।
ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम संयोजक रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष चेतन दाधीच ने बताया कि अभियान में भाग लेने के लिए संभागी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे और अपनी सहभागिता के प्रमाण के रूप में पौध रोपण करते हुए निर्धारित लिंक पर अभियान के स्लोगन के साथ सेल्फी प्रेषित करेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
