आणंद
गुजरात के जिले के तारापुर के नजदीक 16 जून की सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ। सभी मृतक कार सवार थे। कार में सवार सभी लोग सूरत से भावनगर जा रहे थे, तभी तारापुर के इंद्रनज गांव के पास ये सड़क हादसा हो गया। ये घटना आज सुबह करीब 6 बजे हुई।
कार और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही कार में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं, सात पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद खबर मिलते ही 108 एम्बुलेंस और तारापुर पुलिस की टीम के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी शवों को तारापुर रेफरल हॉस्पिटल में ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इको कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। गाड़ी सूरत से भावनगर की तरफ जा रही थी। आणंद जिले के तारापुर क्षेत्र के इंद्रनाज गांव के पास हाइवे पर सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक पर मध्य प्रदेश का नंबर प्लेट लगे होने की बात सामने आ रही है।
दोनों ही गाड़ियों के तेज रफ्तार में होने की वजह से भिड़ंत बहुत तेज हुई। कार बिल्कुल सामने से ट्रक में जा घुसी। कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी शव गाड़ी में ही एक दूसरे के ऊपर पड़े रहे।
ये भी पढ़ें
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख
हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा ‘आणंद जिले के तारापुर के इंद्रराज के पास हुए दर्दनाक हादसे की दुख:द सूचना मिली। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। भगवान से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’
इनकी हुई मौत
- रहीमभाई सैयद (60)
- मुस्तफा डेरैया (22)
- सिराजभाई अजमेरी (40)
- मुमताजबेन अजमेरी (35)
- अनीसाबेन अल्ताफभाई (30)
- अल्ताफ भाई (35)
- मुस्कान अल्ताफ भाई (06)
- इको का ड्राइवर (36)
- रईश सिराजभाई (04)
- एक बच्ची
