अजमेर
राजस्थान के उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में जाने का सपना संजोए हुए हैं। राज्य की सबसे प्रतिष्ठित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। कार्मिक विभाग ने करीब तीन साल बाद अब आरएएस भर्ती परीक्षा (RAS recruitment exam) के लिए आरपीएससी को अपनी अभ्यर्थना भेज दी है। करीब एक हजार पदों के लिए यह अभ्यर्थना भेजी गई है। इनमें आरएएस के 76, आरपीएस के 77 और राजस्थान लेखा सेवा के 34 सहित अन्य विभागों के पद हैं।
उम्मीद की जा रही है राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द ही आरएएस भर्ती परीक्षा-2021 का विज्ञापन जारी करेगा। फ़िलहाल उसकी और से इसका अध्ययन और परीक्षण किया जा रहा है। कुछ अधीनस्थ सेवाओं के विभागों के पदों को लेकर आयोग ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजा है। इसका जवाब मिलने और पदों का अंतिम परीक्षण के बाद विज्ञापन जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले 11 अप्रेल, 2018 को आरएएस-2018 की भर्ती विज्ञप्ति जारी की गई थी। उसके बाद अब तीन साल बाद फिर से नई भर्ती आने वाली है। फिलहाल आरएएस भर्ती-2018 अपने अंतिम चरण में है और 21 जून से बाकी बचे साक्षात्कार भी शुरू हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
इन विभागों में होगी यह भर्ती
कार्मिक विभाग की और से भेजी गई अभ्यर्थना के अनुसार आरएएस, आरपीएस, लेखा सेवा, राज्य बीमा सेवा, उद्योग सेवा, वाणिज्यिक सेवा, सहकारी, नियोजन, खाद्य एवं नागरिक सेवा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास सेवा, महिला विकास सेवा, अल्पसंख्यक मामलात, आबकारी निरोधक सेवा, पर्यटन, परिवहन, वाणिज्यिक और अन्य विभाग के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। इनमें आरएएस के 76, आरपीएस के 77 और राजस्थान लेखा सेवा के 34 सहित अन्य विभागों के पद हैं।
