अजमेर
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2021 के ऑनलाइन फॉर्म बुधवार 28 जुलाई से नहीं भरे जाएंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दिया। आयोग जल्द ही आवेदन के लिए नई तिथि जारी करेगा।
इस संबंध में आयोग ने मंगलवार को आदेश जारी किए। आयोग की संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि RAS-RTS 2021-22 का विज्ञापन आयोग की ओर से 20 जुलाई को जारी किया गया था। 988 पदों पर भर्ती के लिए यह प्रक्रिया शुरू होनी है। इसमें राज्य सेवा के 76 आरएएस, 77 आरपीएस सहित कुल 363 पदों पर भर्ती होगी। इसी प्रकार अधीनस्थ सेवा के लिए 625 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होकर 27 अगस्त तक चलनी थी।
आयोग अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कुछ तकनीकी परेशानियों की वजह से आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। यह समस्या दूर होते ही दो-तीन दिन में ही आवेदन की नई तिथि जारी कर दी जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलवे कर्मचारी 10 रुपये के शक में बर्खास्त, 24 साल भुगता दर्द! | हाईकोर्ट बोला—सबूत नहीं, फैसला गलत
- ACB के जाल पर हेड कांस्टेबल का पलटवार | रिश्वत ट्रैप में बिछी बिसात उलटी, सबूत तोड़कर फरार हुआ आरोपी
- संविधान की कसौटी पर वकालत का धर्म | भरतपुर बार में गूंजा—’अब सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी निभाओ’
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर छात्र संगोष्ठी | एमपीयूएटी में संविधान, शिक्षा और समानता पर गूंजे विचार
- दिल्ली में ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ का मंथन, 2 दिन की बैठक में किसानों, न्याय और गौसंरक्षण पर बड़े प्रस्ताव | संगठन विस्तार से लेकर MSP तक ठोस रणनीति
- महंगाई में भी बिना खर्च शादी; जयपुर में फिर सजेगा सामूहिक विवाह मंच | 10 मई को 21वां अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तय
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
