जयपुर
राजस्थान में आने वाले दो साल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस साल पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,438 खाली पदों पर भर्ती होगी। 2022-23 के दौरान कॉन्स्टेबल के 4,000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।
आपको बता दें सरकार ने इस साल बजट के दौरान पुलिस में दो साल के दौरान कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। ये भर्तियां पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के जरिए की जाएगी। अभी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5,438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों का गठन करके भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है।
राजस्थान में बड़ी संख्या में बेरोजगार इन भर्तियों का इंतजार कर रहे थे। कोरोना काल में भर्तियां निकलने पर संशय बना हुआ था। अब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को मंजूरी देने के बाद बाकी विभागों में भी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार विस्तृत विज्ञापन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- देशी बैंकों में विदेशी पूंजी का इंजेक्शन, अब बदलेगा बैंकिंग का चेहरा | सरकार 49% तक FDI की इजाज़त देने की तैयारी में, RBI से मंथन जारी
- पैंट की जेब से निकली रिश्वत की रकम | तहसील में एसीबी का छापा, तहसीलदार के नाम पर अफसर 90 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
- कुर्सियां घूमीं, अफसर चकराए | दो दिन में फिर से बदल गई RAS ट्रांसफर लिस्ट, अजमेर-दौसा का हॉट रूट बना सुर्खियों में
- सेबी के NISM और कोटा विश्वविद्यालय में समझौता | वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को मिलेगा फाइनेंस और सिक्योरिटी मार्केट का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण
- लाश पर भी सौदा! | जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में शव देने से पहले मांगे लाखों, किरोड़ी मीणा ने खोला ‘मौत का बिल’
- एन.आर. बालोत निर्विरोध चुने गए दौसा के जिलाध्यक्ष | भगवान वर्मा बने महासंघ प्रमुख, सैकड़ों कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत
- सोते-सोते राख हो गए दो भाई, तीसरा झुलसकर जिंदगी-मौत से जूझ रहा
- नहाने गए चार मासूम एनीकट में डूबे | तीन सगे भाई-बहनों समेत चार बच्चों की मौत से उजड़ गया गांव
- दौसा में कर्मचारी महासंघ की अहम बैठक | 26 अक्टूबर को होगा जिला अध्यक्ष का चुनाव
- सरकार ने दी बड़ी राहत | NPS-UPS में दो नए निवेश विकल्प, अब रिटायरमेंट प्लान बनेगा और फ्लेक्सिबल
