Indian Army Recruitment
क्या आप लॉ ग्रेजुएट हैं? यदि हां तो ये खुश खबर आपके लिए है और यह खुशखबरी भारतीय सेना (Indian Army) देने जा रही है। भारतीय सेना ने लॉ गेजुएट के लिए भर्ती निकालीं हैं। यदि आपका मन है और लॉ की डिग्री है तो आप भी इसमें अप्लाई कर सकते हो।
लॉ ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) एंट्री स्कीम (शेड्यूल स्कीम अप्रैल 2022) 28वें पाठ्यक्रम के लिए संक्षिप्त में सूचना जारी की है।
उम्मीदवार 29 सितंबर 2021 से ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2021 है। विस्तृत अधिसूचना समय से जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करना होगा ताकि अपडेट मिल सकें। उम्मीदवार जज एडवोकेट जनरल (JAG) कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कानून में स्नातक की डिग्री होना चाहिए।
आवेदन जमा करने की शुरुआत तारीख : 29 सितंबर,2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख : 28 अक्टूबर, 2021
आयु सीमा उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष होना चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।
योग्यता
उम्मीदवार को एलएलबी डिग्री में न्यूनतम 55% कुल अंक (स्नातक के बाद तीन साल के पेशेवर या 10+2 परीक्षा के पांच साल बाद) प्राप्त होना चाहिए। उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट के साथ एक वकील के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र होना चाहिए। उम्मीदवार बार काउंसिल ऑफ इंडिया के जरिए मान्यता प्राप्त कॉलेज / विश्वविद्यालय से होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिसर एंट्री अप्लाई/लॉगइन करने के बाद पंजीकरण पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें। एक पृष्ठ अधिकारी चयन पात्रता खुल जाएगा। JAG एंट्री कोर्स पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और विभिन्न सेगमेंट के तहत आवश्यक विवरण भरने के बाद सबमिट करें।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
