जयपुर
स्कूल व्याख्याता बनने का सपना देखा रहे राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी। अब जल्दी ही राजस्थान में प्रथम श्रेणी स्कूल व्याख्याताओं की भर्ती खुलने वाली है। शिक्षा विभाग ने व्याख्याता भर्ती के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि अब सरकार जल्दी ही राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को भर्ती की अभ्यर्थना भेजेगी।
सूत्रों का कहना है कि सरकार करीब छह हजार स्कूल व्याख्याता के पदों पर यह भर्ती करने जा रही है। फरवरी माह में इसकी विज्ञप्ति भी जारी हो सकती है। इस बार हिन्दी, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास जैसे विषयों के व्याख्याता के पदों पर ज्यादा भर्ती होगी। आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2018 में प्रथम श्रेणी व्याख्याता की विज्ञप्ति जारी हुई थी। मुख्यमंत्री ने बजट में प्रथम श्रेणी व्याख्याता भर्ती की भी घोषणा की थी। पहले तीन हजार पदों पर होनी थी। प्रदेश में काफी संख्या में स्कूल क्रमोन्नत होने के साथ रिक्त पदों की संख्या बढऩे पर अब शिक्षा विभाग ने छह हजार पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर ली है।
इधर शिक्षा विभाग द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है। करीब दस हजार द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की विज्ञप्ति निकलने की उम्मीद की जा रही है।
इन पदों पर होगी संभावित भर्ती
- हिन्दी 1462
- इतिहास 807
- वाणिज्य 130
- राजनीति विज्ञान 1196
- अंग्रेजी 272
- संस्कृत 194
- जीव विज्ञान 162
- रसायन विज्ञान 122
- गृह विज्ञान 22
- गणित 65
- भौतिक विज्ञान 82
- कृषि विज्ञान 280
- भूगोल 793
- अर्थशास्त्र 62
- समाजशास्त्र 13
- लोकप्रशासन 9
- उर्दु 40
- चित्रकला 140
- संगीत 12
- पंजाबी 15
- शारीरिक शिक्षा 112
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
