बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

recruitment

यदि आपका बैंक में मैनेजर बनने का सपना है तो बैंक ऑफ बड़ौदा इसके लिए आपको मौका देने जा रहा है । बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेस डिपार्टमेंट में मैनेजर के 511 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 29 अप्रेल तक जारी रहेगी। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए तय समय से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।

पदों का ब्यौरा
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर: 407
ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर: 50
टेरीटरी हेड: 44
ग्रुप हेड: 6
प्रोडक्ट हेड (इन्वेस्टमेंट एण्ड रिसर्च): 1
हेड (ऑपरेशंस एण्ड टेक्नोलॉजी): 1
डिजिटल सेल्स मैनेजर: 1
आईटी फंक्शनल एनालिस्ट मैनेजर: 1

 

योग्यता
ग्रेजुएशन डिग्री। इसके अलावा संबंधित स्ट्रीम में पीजी। पदों के मुताबिक योग्यता देखने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आयु की गणना 1 अप्रेल, 2021 को की जाएगी। अलग – अलग पदों के लिए अलग –अलग आयु निर्धारित की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।