नई दिल्ली
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को लिखे अपने पत्र में University Exams 2021 के लिए Guidelines जारी की हैं और जोर देकर कहा कि चल रही कोरोना महामारी के दौरान, सभी का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। UGC ने एक नोटिस जारी कर सभी विश्वविद्यालयों को मई में ऑफलाइन परीक्षा नहीं आयोजित करने के लिए कहा है और स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लेने को कहा है।
यूजीसी द्वारा जारी नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in पर उपलब्ध है। आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को लिखे अपने पत्र में कहा कि चल रही कोरोना महामारी के दौरान, सभी का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन परीक्षा के संचालन की अनुमति केवल तभी दी जाती है, जब विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करते हैं कि वे सभी तरह से तैयार हों और केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यूजीसी नोटिस में कहा है कि कोरोना के वर्तमान हालत को देखते हुए उच्च शिक्षा संस्थान मई के दौरान ऑफ़लाइन परीक्षाओं को कैंपसों में फिजिकल गैदरिंग से बचने के लिए रोक सकते हैं। परीक्षा पर शिक्षा मंत्रालय के निर्देश केवल केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों के लिए दिए थे। हालांकि, यूजीसी की एडवाइजरी उन सभी विश्वविद्यालयों के लिए है जो राज्य-संचालित और निजी विश्वविद्यालयों सहित संस्थान के अंतर्गत आते हैं।
UGC ने ये दिए दिशा निर्देश
- शिक्षा मंत्रालय ने सभी केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी,केंद्रीय विश्वविद्यालयों आदि) को मई में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्देश दिया था।
- जून 2021 के पहले सप्ताह में परीक्षाओं के निर्णयों की समीक्षा की जाएगी।
- हर समय कैंपस में फिजिकल गैदरिंग से बचा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
