बीकानेर
शिक्षा विभाग इस बार 14 नवम्बर को बाल दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करेगा। पुरस्कार में नकद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र व श्रीफल भी दिया जाएगा। राज्य स्तर पर 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा
इस बार समारोह की खास बात ये है कि ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर पहली बार 99 शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना के कारण इस बार शिक्षक दिवस पर यह सम्मान समारोह आयोजित नहीं हो पाया था।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से मिली सूचना के अनुसार शिक्षक सम्मान समारोह जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों से कहा गया है कि वे सीधे समारोह स्थल पहुंचें। इस समारोह में हर जिले से तीन शिक्षक शामिल होंगे। इनमें एक प्राइमरी, दूसरा अपर प्राइमरी व तीसरा सैकंडरी क्लासेज से होगा।
विभाग ने इस बार ब्लॉक व जिला स्तर पर भी शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय किया है। उन्हें भी नकद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाने में मदद मिलेगी। ब्लॉक व जिला स्तर पर शिक्षकों को इसे तरह हर साल सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए शिक्षकों के रिजल्ट के साथ ही, स्कूलों की दशा व नामांकन सुधारने के लिए प्रयास आदि मापदंड निर्धारित किए गए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
