घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा

जयपुर में JEN भर्ती 2020 पेपर लीक मामले में SOG ने अभिषेक खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह 14 लाख रुपए में सॉल्वड पेपर की डील करता और अभ्यर्थियों के लिए मकान उपलब्ध कराता था।

भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में प्रॉपर्टी डीलर अजय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद हमलावरों ने गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचल दिया।

किस जिले में किसकी खुलेगी किस्मत? जिला प्रमुखों की लॉटरी ने बदला चुनावी गणित | 41 जिला परिषदों में आरक्षण तय, अब दावेदारों की धड़कनें तेज

राजस्थान की 41 जिला परिषदों में जिला प्रमुख पदों की आरक्षण लॉटरी हो गई। जयपुर-जोधपुर अनारक्षित, सीकर OBC महिला और अलवर, प्रतापगढ़, सलूंबर ST महिला के लिए आरक्षित।

राजस्थान के कर्मचारियों के लिए आज कैबिनेट से निकलीं कई खुशखबरियां, किसे मिला क्या फायदा? | प्रमोशन में 2 साल की छूट से लेकर दिव्यांगों को 2016 से नोशनल बेनेफिट | कैबिनेट ने ये बड़े फैसले भी लिए

राजस्थान कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए प्रमोशन में 2 साल की छूट, दिव्यांगों को 2016 से नोशनल बेनेफिट और पुत्र वधू को अनुकम्पा नियुक्ति समेत कई बड़े फैसले किए।

इन शहरों में अब किसकी खुलेगी किस्मत? आरक्षण लॉटरी ने बढ़ाई सियासी हलचल | जयपुर से कोटा तक बदल गया मेयर का गणित

राजस्थान के 309 शहरी निकायों में आरक्षण लॉटरी से मेयर, सभापति और चेयरमैन पदों की तस्वीर साफ हो गई। जयपुर-जोधपुर-उदयपुर-बीकानेर अनारक्षित, कोटा OBC महिला के लिए आरक्षित।

बैंक मैनेजर ने बचाई 90 साल के पूर्व जज की PPF रकम, खुला 2.50 करोड़ की ठगी का राज | CBI-RBI अफसर बनकर 15 दिन डिजिटल अरेस्ट करते रहे साइबर ठग

जयपुर में 90 साल के पूर्व जिला जज को CBI और RBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने 15 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा और 2.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए। PPF ट्रांजैक्शन के दौरान बैंक मैनेजर ने ठगी पकड़ी।

जयपुर में खुली जेल के कैदी की दिनदहाड़े हत्या, तीन गोलियां मारीं | पुरानी रंजिश या गैंगवार; पुलिस जांच में जुटी

जयपुर के धावास स्थित जानकी विहार में सांगानेर खुली जेल लौट रहे कैदी गंगासहाय कुमावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो नकाबपोशों ने तीन राउंड फायर किए।

भ्रष्टाचार और कदाचार पर सरकार का बड़ा प्रहार: 40 मामलों में कार्रवाई | कॉलेज के प्राचार्य बर्खास्त, 6 मामलों में अभियोजन की मंजूरी; 10 रिटायर्ड अफसरों की पेंशन पर कैंची

राजस्थान में भ्रष्टाचार और गंभीर कदाचार के करीब 40 मामलों में कार्रवाई हुई है। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य बर्खास्त, 6 मामलों में अभियोजन स्वीकृति और 10 अफसरों की पेंशन पर फैसला।

सैंपलिंग के नाम पर वसूली का खेल, 10 हजार लेते फूड सेफ्टी ऑफिसर ट्रैप | पहले भी ले चुका था रिश्वत की किश्त

सलूंबर में ACB उदयपुर ने फूड सेफ्टी ऑफिसर घनश्याम सोलंकी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया। आरोपी पर दुकानदारों से रिश्वत मांगने का आरोप है।

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 123 DSP बदले, जयपुर से लेकर जिलों तक नई तैनाती | 48 ट्रेनी RPS की भी पोस्टिंग, साइबर-ट्रैफिक से महिला अपराध तक बदली जिम्मेदारियां

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 123 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले और 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। जयपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां।