नोएडा
बैंक के सिस्टम को हैक कर साइबर ठगी (cyber fraud) की एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। ठगों ने बैंक मैनेजर का लॉगिन पासवर्ड हैक कर आरटीजीएस सिस्टम से 16 करोड़ 95 लाख रुपए 89 खातों में ट्रांसफर कर दिए। फ्रॉड का यह मामला तब सामने आया, जब बैंक की बैलेंस शीट में गड़बड़ी मिली। साइबर ठगों ने इस पूरी घटना को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया। फिलहाल मामले में पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है । इस गैंग के बाकी लोगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं अब तक 4.10 करोड़ रुपये फ्रीज किए जा चुके हैं।
DA Hike: कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा; महंगाई भत्ते में इजाफ़ा | अब इतनी हो जाएगी सैलरी
घटना उत्तरप्रदेश (UP) के नोएडा (Noida) के सेक्टर 62 में स्थित नैनीताल बैंक (Nainital bank) की है जिसके सिस्टम को हैक कर साइबर ठगों ने 16 करोड़ 95 लाख रुपए 89 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए साइबर ठगों ने बेहद शातिरना तरीके से पहले बैंक मैनेजर के लॉगिन पासवर्ड का इस्तेमाल किया था। इस पासवर्ड के जरिए ठगों ने बैंक के आरटीजीएस (RTGS) चैनल के जरिए रुपये ट्रांसफर किए। पुलिस के अनुसार ठगी की पूरी प्लानिंग 16 जून से 20 जून 2024 के बीच बनी। इस दौरान साइबर ठगों ने नैनीताल बैंक के सर्वर को हैक किया और मैनेजर के लॉगिन पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए बैंक के आरटीजीएस सिस्टम में घुसपैठ की। इस तरह ठगों ने बैंक के इंटरनल सिस्टम में बदलाव किए और 16 करोड़ 95 लाख रुपए 89 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
यह ठगी इतनी शातिर तरीके से की गई कि बैंक को तुरंत इसका पता नहीं चला। कई दिनों तक बैलेंस शीट में गड़बड़ी मिलने के बाद जब बैंक ने जांच शुरू की, तब जाकर इस पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। बैंक के आईटी मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया। गिरफ्तार किए गए शातिर की पहचान कुलदीप सिंह (39) निवासी पाण्डव नगर, थाना कविनगर, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। मामले की जांच के दौरान एक लाभार्थी खाताधारक शुभम बंसल को 8 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस पूरे मामले ने बैंक के सिक्योरिटी सिस्टम की कमजोरियों को उजागर कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों का पता लगाया। इसमें सबसे पहले हर्ष नाम के आरोपी का पता चला। उसी ने इस ठगी की योजना बनाई थी। हर्ष के साथ उसके भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम बंसल और कुछ अन्य सहयोगियों ने साथ दिया। हर्ष के बाद अब कुलदीप नाम के एक अन्य आरोपी का पता चला है।. कुलदीप के बैंक खाते का इस्तेमाल इस ठगी में किया गया था। कुलदीप को इसके बदले 5 लाख का कमीशन मिला था। एडीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि पुलिस ने अब तक 4 करोड़ रुपये की संपत्तियों को फ्रीज किया है, जिसमें से 2 करोड़ की संपत्तियां कुलदीप से संबंधित हैं। ठगी के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस हर उस व्यक्ति की पहचान कर रही है, जिनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। बैंक के सर्वर और मैनेजर के लॉगिन पासवर्ड को हैक कर लेना बैंकिंग सुरक्षा की बड़ी चूक माना जा रहा है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ठगों की पहचान और उनकी धरपकड़ के लिए तेजी से कदम उठा रही है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
DA Hike: कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा; महंगाई भत्ते में इजाफ़ा | अब इतनी हो जाएगी सैलरी
राजस्थान में न्यायिक अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट
इस जज ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी
राज्य के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सीएम ने किया बोनस का ऐलान
NPS New Guidelines: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी की NPS Pension के लिए नई गाइडलाइन
ग्रामीण बैंक कर्मियों की पेंशन को लेकर बड़ी खबर, वित्त मंत्रालय ने जारी किए ये निर्देश
वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट
अब IRMS नहीं, UPSC से होगी रेलवे में अफसरों की भर्ती | केंद्र सरकार ने इसलिए किया ये फैसला
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
