मथुरा में डबल मर्डर: खेत पर सो रहा था बुजुर्ग दम्पती, पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला

मथुरा 

मथुरा में देर रात डबल मर्डर की घटना से सनसनी फ़ैल गई एक बुजुर्ग दम्पती की लाठी; डंडों और रॉड के वार से पीट-पीट कर उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने खेत पर गहरी नींद में सो रहे थे। मंगलवार सुबह जब उनका बेटा चाय लेकर खेत पर पहुंचा तब इस वारदात का पता चला। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना पाते ही पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को महिला की लाश चारपाई पर और उसके पति की लाश 20 कदम दूर पड़ी मिली। पति-पत्नी के सिर पर गहरे घाव मिले हैं। डॉग स्क्वायड वारदात स्थल से निकलकर खेत में तेजी से गया। आशंका है कि हत्या करने के बाद आरोपी खेत के रास्ते भागे हैं।खेत और घर के आस-पास सर्च ऑपरेशन चलाकर सुराग तलाशा गया। हालांकि कोई खास चीज नहीं मिली है।

इसी घर में मंदिर बनाकर रह रहा था बुजुर्ग दम्पती

हत्या की यह वारदात हाईवे क्षेत्र के मुड़ेसी गांव की है। यहां के रहने वाले हीरालाल (75) और उनकी पत्नी लीलावती खेत में मंदिर बना कर रहते थे। सोमवार रात को दोनों मंदिर पर सोए थे। सुबह दंपती को बेटा खेत में पहुंचा। माता-पिता के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। दम्पती का घर मगोर्रा क्षेत्र में है, जबकि खेत हाईवे थाना क्षेत्र में।

 शुरुआती जांच के मुताबिक, दंपती से लूटपाट नहीं हुई है। क्योंकि, लीलावती के पास मौजूद 5 हजार रुपए उन्हीं के पास मिले हैं। यही नहीं, मंदिर पर रखा सामान भी सुरक्षित है। ग्रामीणों के मुताबिक, बुजुर्ग हीरा सिंह और उनकी पत्नी लीलावती की किसी से रंजिश नहीं थी। 20 साल पहले खेत पर ही हनुमानजी का मंदिर बनवाया था। फिर वहीं रहने लगे। बुजुर्ग दंपती के दो बेटे हैं। दोनों अपने 12 बीघा खेत की रखवाली करते थे। एक बेटे गांव में परिवार के साथ रहता है। वह सुबह-शाम खाना-पीना बनाकर दे जाता है। जबकि दूसरा बेटा कोसीकलां में रहता है। उसकी कॉस्टमेटिक की दुकान है।

एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारों के बारे में जानकारी की जा रही है। सोते हुए बुजुर्ग दंपती को मारने के पीछे दुश्मनी या प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। दोनों ही एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। वारदात स्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस करीबियों पर ही शक जता रही है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

स्वतंत्रता दिवस पर CM ने की ये नई घोषणाएं, कई जिलों को मिलेगा फायदा

कोरोना से अनाथ बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर मिलेगी सरकारी नौकरी, सेवा नियमों में संशोधन

अब जेनेरिक दवाएं नहीं लिखी तो डॉक्टर्स के खिलाफ होगा एक्शन, NMC ने जारी किए नए नियम | IMA विरोध में उतरा

रेपो दर नहीं बदली फिर भी इन बैंकों ने महंगा कर दिया कर्ज, बढ़ेगी EMI