चेन्नई
बाढ़ में डूबे तमिलनाडु के शहर चेन्नई (Chennai) में एक महिला इंस्पेक्टर ई. राजेश्वरी (E. Rajeshwari) ने बेहोश पड़े एक व्यक्ति को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचा कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। उसके इस काम की जमकर सराहना हो रही है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर ई. राजेश्वरी (E. Rajeshwari) एक बेहोश आदमी को उसकी जान बचाने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। दरअसल चेन्नई (Chennai) समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में इन दिनों जबरदस्त बेमौसम बरसात हो रही है। जिसके चलते पूरा शहर पानी में लबालब डूबा हुआ है। गुरुवार सुबह तेज बारिश के बीच इंस्पेक्टर ई. राजेश्वरी (E. Rajeshwari) को फोन पर सूचना मिली कि शहर के टीपी चतरम इलाके में एक व्यक्ति की पेड़ के नीचे दबने मौत हो गई है। मौके पर पहुंची महिला इंस्पेक्टर ने टूटे पेड़ को हटवाकर दबे व्यक्ति को देखा तो उसे बेहोश पाया।
इसके बाद महिला इंस्पेक्टर ने अचेत व्यक्ति को अपने कंधों पर लादा और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑटो रिक्शा किया। उनकी इस तुरंत मदद की वजह से अचेत पड़े व्यक्ति की जान बच गई। उसकी पहचान उदयकुमार के रूप में हुई है। वह एक कब्रिस्तान में काम करता है। पेड़ के नीचे दबने और रातभर बारिश में भीगने की वजह से वह अचेत हो गया था।
इस घटना के बाद महिला इंस्पेक्टर राजेश्वरी (E. Rajeshwari) की बहादुरी का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में राजेश्वरी पहले जलमग्न किलपॉक सिमेट्री में भारी बारिश के चलते ढहे पेड़ को उठाने के लिए राहत दल के अन्य लोगों अपने ट्राउजर को फोल्ड किए हुए उस टूटे हुए पेड़ को उठाने में मदद करती दिख रही हैं। इसके बाद वह राहत दल के अन्य लोगों के साथ मिलकर सड़क के किनारे बेसुध पड़े एक व्यक्ति को उठाती नजर आ रही हैं।
इसके बाद वह एक ऑटो देखती हैं और भागते हुए उस शख्स को वहां तक पहुंचा देती हैं। इस दौरान वह राहत कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दे रही होती हैं। ऑटो तक पहुंचने के बाद वह दो राहत कर्मियों की गोद में उस व्यक्ति को लेटा देती हैं इसके बाद वह वापस अपने काम के लिए लौट आती हैं।
लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। इंस्पेक्टर राजेश्वरी अपनी टीम के साथ अपने क्षेत्र में लगातार बाढ़ राहत अभियान चला रही हैं। लोगों का यही कहना कि यही समाज की असली रोल मॉडल हैं। चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल ने कहा, “राजेश्वरी जो इंस्पेक्टर हैं, वो हमेशा ही ऐसे काम करती हैं। आज उन्होंने रास्ते पर पड़े एक बेहोश आदमी जिसे तुरंत मेडिकल सहायता की जरुरत थी, उसे राजेश्वरी ने अपने कंधों पर उठाकर उसकी सहायता की और उसे अस्पताल तक पहुंचाने का काम किया।“
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
