भरतपुर का हाल बेहाल: घरों पर बंदर जीने नहीं देते और बाहर आवारा सांड | आंख मूंद कर बैठा है नगर निगम

भरतपुर 

भरतपुर शहर की सड़कों पर आवारा सांड दौड़ रहे हैं। इन सांडों की धमाचौकड़ी के चलते राहगीर सहमे हुए निकल रहे हैं। आए दिन इनकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं शहर की गलियों और घरों में बंदरों की धमाचौकड़ी से लोग अलग परेशान हैं। इसके बाद भी नगर निगम आंख मूंद कर बैठा है।

लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस की एक और कैंडिडेट ने लौटाया टिकट | बताई ये वजह

पार्षद दीपक मुदगल ने बताया कि  शहर की मुख्य सड़कों पर घटनाएं आम हो गई हैं। शहर की कॉलोनी हों या सर्कुलर रोड या बीच बाजार नगर निगम के सामने ये विचलित करने वाले दृश्य आए दिन देखने को मिल जाएंगे। सांडों से प्रतिदिन कोई न कोई जख्मी होता रहता है। कई परिवारों ने अपने सदस्य भी खो दिए हैं। राहगीर रास्ता बदलकर अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने को मजबूर हैं।

पार्षद ने कहा आवारा सांडों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों का बजट मिलता है लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। नगर निगम भरतपुर का हाल बेहाल होता जा रहा है। घरों पर बंदर जीने नहीं दे  रहे और बाहर आवारा सांड।

पार्षद ने कहा कि इधर सीवरेज के कारण फैली गन्दगी से लोग परेशान हैं तो वहीं आए दिन सड़कों का धंसना आम समस्या हो गई है। शहर में खाली पड़े प्लॉट में पनप रहे मच्छर भी लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। पार्षद ने बताया कि शहर को व्यवस्थित नहीं कर पाना नगर निगम की लापरवाही प्रदर्शित कर रही है जिससे शहर का आमजन बहुत परेशान है।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस की एक और कैंडिडेट ने लौटाया टिकट | बताई ये वजह

भजनलाल सरकार का एक्शन; ERCP योजना की जमीनों की नीलामी निरस्त | किरोड़ी लाल मीणा ने की थी शिकायत

दलील पूरी होते ही कोर्ट से बाहर निकले वकील, जज हुए नाराज | इसके बाद फिर ये हुआ | दिल्ली शराब घोटाला मामला

सरकारी बैंक नहीं कर सकते यह काम; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक | अब रद्द हो जाएगा ये सर्कुलर, जानें पूरा मामला

गूगल ने किया ऐसा ट्रांसलेट, इस ट्रेन को बना दिया Murder Express, रेलवे पर भड़क गए लोग | जानिए आगे क्या हुआ

सरकारी बैंक में घटी अनोखी घटना, शॉर्ट्स में बैंक गए कस्टमर को गार्ड ने गेट पर रोका; बोला- पहले पूरे कपड़े पहन कर आओ | देखें ये VIDEO

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें